1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने अचानक लिया संन्यास, 36 की उम्र में किया बड़ा फैसला

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने अचानक लिया संन्यास, 36 की उम्र में किया बड़ा फैसला

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 13, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 04:06 pm IST

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले एक खिलाड़ी ने अचानक से संन्यास का फैसला ले लिया है। यह खिलाड़ी इंग्लैंड का कप्तान भी रह चुका है।

England Cricket Team, Jos Buttler- India TV Hindi
England Cricket Team Image Source : GETTY

इंग्लैंड के एक कप्तान ने अचानक से संन्यास का फैसला लेकर अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। इस खिलाड़ी ने बतौर कप्तान अपनी टीम के लिए वो काम किया था जो आज तक किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी ने नहीं किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और वनडे वर्ल्ड कप विजता इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का फैसला ले लिया है। इयोन मोर्गन ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब उन्होंने क्रिकेट से सभी फॉर्म को भी अलविदा कह दिया है। इसका मतलब अब वह क्रिकेट के मैदान पर खेलते नजर नहीं आएंगे।

इंग्लैंड को जिताया वर्ल्ड कप

इयोन मोर्गन ने साल 2019 में इंग्लैंड में ही खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को विजेय बनाया था। वह इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान हैं। इंग्लैंड क्रिकेट में इयोन मोर्गन का नाम काफी ज्यादा बड़ा है। लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चलने के कारण उन्होंने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी गैरमौजूदगी में जोस बटलर को इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया था। बटलर ने भी साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को विजय बनाया।

इंग्लैंड से पहले इस देश के लिए खेला क्रिकेट

इयोन मोर्गन ने साल 2009 में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 2009 में इंग्लैंड के लिए खेलने से पहले वह आयरलैंड की टीम के लिए खेला करते थे। इयोन मोर्गन ने दोनों ही टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उनका इंटरनेशनल करियर काफी ज्यादा शानदार रहा था। उन्होंने 248 वनडे मैचों में 39.09 की औसत से 7701 रन बनाए थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 115 मैचों में 136.18 की स्ट्राइक रेट और 28.58 की औसत से 2458 रन बनाए थे। वाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड और आयरलैंड दोनों ही टीमों के लिए शतक लगाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल