1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड से 69 रनों का टारगेट नहीं हुआ चेज, कप्तान ब्रूक सहित 5 खिलाड़ी नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

इंग्लैंड से 69 रनों का टारगेट नहीं हुआ चेज, कप्तान ब्रूक सहित 5 खिलाड़ी नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 11, 2025 08:19 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 08:19 am IST

ENG vs SA: कार्डिफ के मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को अफ्रीकी टीम डीएलएस नियम के अनुसार 14 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही।

England vs South Africa 1st T20I- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच Image Source : AP

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 10 सितंबर को कार्डिफ के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में बारिश का खलल देखने को मिला। अफ्रीकी टीम मैच में सिर्फ 7.5 ओवर्स ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 97 रनों का स्कोर बना दिया था। बारिश रुकने के बाद अंपायर्स ने डकवर्थ लुईस नियमानुसार मेजबान इंग्लैंड को 5 ओवर्स में 69 रनों का टारगेट देने का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड की टीम 54 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

कप्तान हैरी ब्रुक का नहीं खुला खाता

कार्डिफ के मैदान पर इंग्लैंड को जब बारिश से प्रभावित इस मैच में डीएलएस नियम के अनुसार 5 ओवर्स में 69 रनों का लक्ष्य मिला तो सभी को उम्मीद थी कि वह इसे चेज कर लेंगे, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऐसा मुमकिन होने नहीं दिया। इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग में उतरे फिल सॉल्ट अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके हालांकि जोस बटलर ने जरूर तेजी से रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से उन्हें उम्मीद के अनुसार साथ नहीं मिला, जिसमें जैकब बेथेल 7 रन बनाकर आउट हुए तो कप्तान हैरी ब्रूक 4 गेंदों का सामना करने के बाद खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।

जोस बटलर के बल्ले से 11 गेंदों में 25 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं 10 महीने के बाद इंग्लैंड की टी20 टीम में वापसी कर रहे सैम करन ने 10 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में मार्को यान्सन और कॉर्बिन बॉश ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं कगिसो रबाडा ने एक विकेट अपने नाम किया।

अफ्रीका की पारी में दिखा मार्कराम और ब्रेविस का कमाल

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान एडन मार्कराम और ब्रेविस का कमाल देखने को मिला। मार्कराम ने जहां 28 रनों की पारी खेली तो वहीं ब्रेविस ने 10 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डोनोवन फरेरा ने भी नाबाद 25 रन बनाए। इंग्लैंड की ये कार्डिफ के मैदान पर अब तक की टी20 इंटरनेशनल में 11 मैचों में सिर्फ दूसरी हार थी जिसमें दोनों ही बार उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम मात देने में कामयाब हुई है।

ये भी पढ़ें

T20 सीरीज से ठीक पहले बाहर हो गया ये घातक खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, 4.3 ओवर्स में जीत दर्ज करके भारत ने बनाया महारिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल