1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, 4.3 ओवर्स में जीत दर्ज करके भारत ने बनाया महारिकॉर्ड

एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, 4.3 ओवर्स में जीत दर्ज करके भारत ने बनाया महारिकॉर्ड

 Published : Sep 10, 2025 10:46 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 10:46 pm IST

भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टारगेट 4.3 ओवर्स में ही चेज कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया।

Abhishek Sharma and shubman gill- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में यूएई की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए कुलदीप यादव, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। जीत से भारतीय टीम ने दो अंक अर्जित किए हैं और वह अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है।

अभिषेक और गिल की विस्फोटक बैटिंग

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे थे। इन दोनों ने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की और यूएई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इन प्लेयर्स ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। अभिषेक ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनके अलावा गिल ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूर्या ने 2 गेंदों में 7 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम ने टारगेट सिर्फ 4.3 ओवर्स में ही चेज कर लिया और इतिहास रच दिया।

भारतीय टीम ने रचा नया इतिहास

एशिया कप (वनडे और टी20 फॉर्मेट) के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने 5 ओवर्स से कम में ही टारगेट चेज कर लिया। भारतीय टीम से पहले ऐसा कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। भारतीय टीम एशिया कप के किसी भी मैच में सबसे कम ओवर्स में ही लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई है। अब अभिषेक और गिल की तूफानी बल्लेबाजी से यह संभव हो पाया है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएई के खिलाफ T20I मैच 93 गेंद शेष रहते जीत हासिल की है। यह गेंदें शेष रहने के मामले में T20I क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ साल 2021 में भारत ने 81 गेंदें शेष रहते हुए T20I मैच में जीत हासिल की थी।

कुलदीप यादव ने दिखाया दम

भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की वजह से ही यूएई की टीम सिर्फ 57 रनों पर ही सिमट गई थी। कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए और यूएई के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इसके बाद रही सही कसर शिवम दुबे ने पूरी कर दी। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें:

भारत के लिए जीत में सबसे बड़े हीरो बने 3 प्लेयर्स, सामने नहीं टिक पाई UAE की टीम; उड़ गईं धज्जियां

अपने ही घर पर शर्मसार हुई यूएई की टीम, इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं देखा था ऐसा दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल