1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ IPL से बाहर

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ IPL से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Mar 18, 2022 03:48 pm IST

 इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी की चोट के कारण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये हैं।

मार्क वुड- India TV Hindi
मार्क वुड Image Source : GETTY

नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी की चोट के कारण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार वुड पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिनी कोहनी में चोट लगने के कारण 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल की नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में वुड को 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। नार्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वुड केवल 17 ओवर ही कर पाये थे। केएल राहुल सुपर जायंट्स के कप्तान और एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल