1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम ने 2 दिन पहले ही कर दिया प्लेइंग-11 का ऐलान, एक साथ 4 विकेटकीपर को किया शामिल

टीम ने 2 दिन पहले ही कर दिया प्लेइंग-11 का ऐलान, एक साथ 4 विकेटकीपर को किया शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 16, 2025 01:07 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 01:27 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। प्लेइंग इलेवन में 4 विकेटकीपरों को जगह दी गई है।

ENG vs NZ- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

NZ vs ENG, 1st T20I Playing 11: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पिछले महीने 3 मैचों की सीरीज में आयरलैंड को 2-0 से हराया था। अब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 3 मैचों की T20I सीरीज का 18 अक्टूबर से आगाज होगा। दोनों टीमों के बीच पहला T20I मैच क्राईस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में अभी 2 दिन बचे हैं, लेकिन इंग्लैंड ने 16 अक्टूबर को ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है

चार विकेटकीपर टीम में शामिल

इंग्लैंड ने पहले T20I मैच के लिए जो टीम घोषित की है, उसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि चार विकेटकीपिंग विकल्प शामिल किए गए हैं। हालांकि, वास्तविक रूप से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जोस बटलर निभाने की संभावना है, लेकिन टीम में फिल साल्ट, टॉम बैंटन, और जॉर्डन कॉक्स जैसे अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज भी मौजूद हैं। इसके अलावा, जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करेंगे। बता दें, हैरी ब्रूक ने इस साल की शुरुआत में जोस बटलर की जगह इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी संभाली थी। अब न्यूजीलैंड में हैरी की कप्तानी की असली और कड़ी परीक्षा होगी।

ऑलराउंडर और गेंदबाज

ऑलराउंडरों की बात करें तो इंग्लैंड ने जेमी ओवरटन को बेंच पर रखा है, जबकि ब्रायडन कार्स और सैम करन को टीम में शामिल किया है। स्पिन विभाग में इंग्लैंड ने इस बार तीन विकल्प चुने हैं। आदिल रशीद मुख्य स्पिनर होंगे, जिनका साथ देंगे लेफ्ट-आर्म स्पिनर लियाम डॉसन। वहीं, जैकब बेथेल भी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी की कमान ल्यूक वुड संभालेंगे, जबकि सॉनी बेकर को इस बार शुरुआती मैच से बाहर रखा गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I मैच: 18 अक्टूबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा T20I मैच: 20 अक्टूबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा T20I मैच: 23 अक्टूबर,, ईडन पार्क (ऑकलैंड)

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में रचेंगे इतिहास, सचिन और विराट के स्पेशल क्लब में मारेंगे धमाकेदार एंट्री

विराट के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा, अभी इतने साल और खेलना चाहते हैं किंग कोहली

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल