1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, ENG U19 vs AFG U19 U19 WC: इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 15 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

Highlights, ENG U19 vs AFG U19 U19 WC: इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 15 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2022 05:00 pm IST,  Updated : Feb 02, 2022 09:02 am IST

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 15 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

अफगानिस्तान U19 क्रिकेट...- India TV Hindi
अफगानिस्तान U19 क्रिकेट टीम Image Source : AFGHANISTAN CRICKET BOARD

 

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 15 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड का अब फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण बाधित रहा।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए डकवर्थ लुईस नियम के तहत निर्धारित किए गए 47 ओवरों के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 215 रन ही बना सकी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल