1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs ITA T20 Match Full Score Card: इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई, इटली को रोमांचक मुकाबले में हराया

ENG vs ITA T20 Match Full Score Card: इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई, इटली को रोमांचक मुकाबले में हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 16, 2026 03:14 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 06:27 pm IST

ENG vs ITA Score Card Update: इटली के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में इटली के बल्लेबाजों ने भी इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ENG vs ITA- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम इटली Image Source : AFP

ENG vs ITA Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच एक रोमांचक मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जाकर 24 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रही। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाया। 20 ओवर बैटिंग करने के बाद इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम को अच्छा स्टार्ट नहीं मिला था। सिर्फ 21 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा जब जोस बटलर 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिल साल्ट ने कुछ देर तक जैकब बेथेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर  बल्लेबाजों को इस मैच में अच्छी शुरुआत जरूर मिली लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बेथेल 23, टॉम बैंटन 30, फिल साल्ट 28 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में विल जैक्स इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 22 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और चार छक्के लगाए।

203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत काफी खराब रही। सिर्फ एक के स्कोर पर इटली के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। वहीं 22 रन के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा चुका था और यहां से इटली के लिए मैच जीत पाना मुश्किल लग रहा था लेकिन चौथे विकेट के लिए जस्टिन मोस्का और बेन मेनंटी के बीच 48 बॉल पर 92 रन की साझेदारी हुई और इसने इटली को मैच में वापस ला दिया। बेन मेनंटी 25 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद इटली की पारी फिर लड़खड़ा गई। इटली के लिए बेन मेनंटी के अलावा 23 बॉल पर 45 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट के लिए।

ENG vs ITA: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल