ENG vs SL: श्रीलंका ने शानदार अंदाज में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को जीतने के लिए 157 रनों का टारगेट दिया, जिसे श्रीलंका ने आसानी से हासिल कर लिया। पूरी इंग्लैंड टीम 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। स्टोक्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए पथुम निशंका और सदीरा समरविक्रमा ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स ने नॉट आउट रहते हुए श्रीलंका को जीत दिलाई। निशंका ने 77 रन और समरविक्रमा ने 65 रनों की पारी खेली।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, इन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक
ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, इन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक
ENG vs SL: श्रीलंका की टीम ने धमाकेदार अंदाज में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement