1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने सिर्फ 19 गेंदों में कर दिया ओमान का काम तमाम, सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद रखी जिंदा

इंग्लैंड ने सिर्फ 19 गेंदों में कर दिया ओमान का काम तमाम, सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद रखी जिंदा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 14, 2024 07:02 am IST,  Updated : Jun 14, 2024 07:02 am IST

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में अपनी पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब हुई। ओमान के खिलाफ हुए मुकाबले को उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों के अंदर मुकाबले को खत्म करने के साथ अपने नेट रनरेट में काफी सुधार कर लिया है।

England vs Oman- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम ओमान Image Source : GETTY

इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। ग्रुप बी का हिस्सा इंग्लैंड की टीम का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड की टीम से था जो बारिश की वजह से धुल गया, इसके बाद इंग्लैंड को अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने ओमान के खिलाफ अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ अगले दौर में पहुंचने के प्रयास को जिंदा रखा हुआ है। इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने ओमान को सिर्फ 47 रनों के स्कोर पर ही समेट दिया और उसके बाद इस टारगेट को 3.1 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

आदिल रशिद, जोफ्रा और वुड ने गेंद से दिखाया कमाल

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उन्होंने सिर्फ 25 के स्कोर तक ही ओमान की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। यहां से इंग्लैंड ने ओमान की पारी को भी समेटने में अधिक समय नहीं लगाया और 13.2 ओवर्स में सिर्फ 47 के स्कोर पर ओमान की पारी इस मैच में सिमट गई। ओमान की तरफ से शोएब खान सिर्फ एकलौते बल्लेबाज रहे जो दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सके जिसमें उनके बल्ले से 11 रनों की पारी देखने को मिली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल रशिद का कमाल देखने को मिला जिसमें रशिद ने सिर्फ 11 रन देकर जहां 4 विकेट हासिल किए तो वहीं आर्चर और वुड भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब हुए।

इंग्लैंड ने भी गंवाए 2 जल्दी विकेट, कप्तान बटलर ने खत्म किया मैच

48 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिल सॉल्ट के रूप में पहला झटका 12 रनों के स्कोर पर लगा जबकि 20 के स्कोर पर उन्होंने विल जैक्स का भी विकेट गंवा दिया। इसके बाद जोस बटलर ने 8 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को सिर्फ 19 गेंदों में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इस मैच में मिली बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड टीम का नेट रनरेट भी काफी बेहतर हो गया है जिसमें वह 3.081 पर पहुंच गया है, हालांकि 3 अंक होने की वजह से अभी भी टीम अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप के बीच भारत लौटेंगे टीम इंडिया के ये दो स्टार खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह

11 साल बाद इस मैदान पर लौटा इंटरनेशनल क्रिकेट,T20 वर्ल्ड कप के चलते खत्म हुआ फैंस का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल