1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENGW vs INDW 3rd ODI HIGHLIGHTS: महिला टीम ने किया इंग्लैंड का क्लीन स्वीप, झूलन को दी यादगार विदाई

ENGW vs INDW 3rd ODI HIGHLIGHTS: महिला टीम ने किया इंग्लैंड का क्लीन स्वीप, झूलन को दी यादगार विदाई

 Written By: Priyam Sinha Edited By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 24, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 06:44 am IST

ENGW vs INDW 3rd ODI HIGHLIGHTS: भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया।

ENGW vs INDW 3rd ODI - India TV Hindi
ENGW vs INDW 3rd ODI Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारतीय महिला टीम की शानदार जीत
  • इंग्लैंड का 3-0 से किया क्लीन स्वीप
  • झूलन को दी यादगार विदाई

ENGW vs INDW 3rd ODI HIGHLIGHTS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज 23 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर अपने नाम की है। तीसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम महज 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। लेकिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 16 रनों से हराते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। ये मैच टीम इंडिया की सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी का आखिरी मुकाबला था और टीम इंडिया ने जीत के साथ उन्हें एक शानदार विदाई दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल