1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन का जाना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा नुकसान, डु प्लेसिस ने बताया वह रोहित-कोहली की तरह थे टीम का चेहरा

संजू सैमसन का जाना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा नुकसान, डु प्लेसिस ने बताया वह रोहित-कोहली की तरह थे टीम का चेहरा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 19, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 02:48 pm IST

आईपीएल 2026 के सीजन में एक जो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह यह कि संजू सैमसन जो पिछले काफी समय से राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे, वह अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सभी 10 टीमों के स्क्वाड में पिछले सीजन के मुकाबले अधिक बदलाव तो देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन एक चेंज जिसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं वह संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना। आईपीएल के पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन को इस बार प्लेयर ट्रेडिंग नियमों के अनुसार राजस्थान ने सीएसके को उन्हें ट्रेड कर दिया। अब इसी को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

राजस्थान का नाम सुनते ही संजू का चेहरा आता है सामने

फाफ डु प्लेसिस ने जियो हॉटस्टार के साथ बात करते हुए राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात करते हुए कहा कि अगर हम आईपीएल टीमों को देखें तो अधिकतर टीमों के पास एक ऐसा खिलाड़ी जरूर है जो उनके लिए पिछले काफी समय से खेल रहा है। इसमें रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम शामिल है, जिनकी टीमों का नाम लेते ही उनका चेहरा सबसे पहले सामने आता है। वहीं इसी तरह संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का चेहरा थे, जिनके जाने से फ्रेंचाइजी को नुकसान होगा। संजू सैमसन भले ही नई जनरेशन के खिलाड़ी हैं लेकिन वह उस फ्रेंचाइजी का चेहरा बन गए थे। इसलिए मुझे लगता है कि संजू के जाने से टीम के फैंस को जोड़े रखना आसान नहीं रहने वाला है।

यशस्वी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

राजस्थान रॉयल्स को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने आगे कहा कि संजू सैमसन के जाने के बाद इसका सबसे ज्यादा दबाव यशस्वी जायसवाल पर पड़ेगा, जो उनकी मौजूदगी में अपना स्वाभाविक खेल खेलते थे, लेकिन अब उनके लिए ऐसा करना आसान काम नहीं रहने वाला है। अब यशस्वी को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा जो उनके लिए आसान काम नहीं रहने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के जाने के बाद अब रियान पराग को टीम का नया कप्तान बनाया है, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम 30 मार्च को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर खेलेगी।

ये भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल