फखर जमां पर पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैचों का बैन लगाया है। इस बीच फैसला मानने इन्कार करते हुए फखर ने अब बगावत का रुख अख्तियार किया है। उन्होंने फैसले को चुनौती दे दी है। फखर ने पीएलएस की टेक्निकल कमेटी से अपील की है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो मामला अभी खत्म होते हुए नजर नहीं आ रहा है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में ये और भी तूल पकड़े।
पीएसएल में खेल रहे हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी
पाकिस्तान में इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग खेला जा रहा है। इसमें पाकिस्तान के अलावा कुछ और देशों के खिलाड़ी खेलने पहुंचते हैं। इस लीग की खास बात ये है कि आईपीएल की नीलामी में जो खिलाड़ी नहीं खरीदे जाते हैं, वो पीएसएल चले जाते हैं। इसके बाद जब किसी रिप्लसमेंट के लिए किसी खिलाड़ी को पीएसएल से बुलाया जाता है तो वे छोड़कर आ जाता है। इस बार भी ऐसा खूब हुआ।
फखर जमां ने की है फैसला के खिलाफ अपील
इस बीच पीएसएल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लाहौर कलंदर्स पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा। पता चला है कि टीम के तीन खिलाड़ी इसमें शामिल थे। कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फखर जमां बॉल के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसको लेकर फखर पर दो मैच का बैन लगा है। यानी वे कम से कम दो मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। अब जियो न्यूज ने सोर्स के आधार पर कहा है कि फखर जमां ने पीएसएल की टेक्निकल कमेटी से अपील की है। फखर ने आरोप से इन्कार किया है।
लाहौर कलंदर्स का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को
अब इस अपील पर सुनवाई कब होगी, ये तो कहना मुश्किल है, लेकिन लाहौर कलंदर्स की टीम अपना अगला मैच 3 अप्रैल को खेलेगी। इसके बाद अगला मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। अगर 9 तारीख से पहले फैसला आ गया और फखर को राहत दी गई तो वे वो मैच खेल सकते हैं। अब 3 अप्रैल में ज्यादा वक्त नहीं है, ऐसे में इस मैच को खेलना तो करीब करीब मुश्किल लग रहा है।
लाहौर और कराची के बीच खेला गया था मुकाबला
दरअसल पूरा मामला 29 मार्च को पेश आया था। जब पीएसएल में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच के आखिरी ओवर से पहले टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, तेज गेंदबाज हारिस रउफ और फखर जमां एक साथ नजर आते हैं। बातचीच के दौरान की देखा जाता है कि फखर बॉल पर नाखून चलाते हैं। इस पूरे मामले को अंपायर ने देखा लिया और जब गेंद मांगी तो उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। अंपायर ने बॉल बदल दी और दूसरी टीम के स्कोर में पांच रन जोड़ दिए। इसके बाद भी लाहौर कलंदर्स की टीम नहीं पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: क्या है सुपर 6 फॉर्मेट, 24 साल बाद लौटेगा पुराना रोमांच, विस्तार से समझिए
संजीव गोयन्का को हार के बाद भी पूरा भरोसा, LSG कप्तान ऋषभ पंत को लेकर क्या कहा