1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL ने जिस प्लेयर को किया था बैन, अब उसने ठोक दिया शतक, टीम को दिलाई जीत

PSL ने जिस प्लेयर को किया था बैन, अब उसने ठोक दिया शतक, टीम को दिलाई जीत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 21, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 07:27 pm IST

PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के एक बल्लेबाज शतक लगाया। उनकी शतकीय पारी के बदौलत लाहौर की टीम 197 रन बनाने में कामयाब रही।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
फखर जमान Image Source : AFP

Fakhar Zaman Century: क्रिकेट जगत में इस वक्त आईपीएल का रोमांच देखने को मिल रहा है। भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग यानी कि PSL के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 21 अप्रैल को PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में उस खिलाड़ी ने शतक लगाया, जिन्हें हाल ही में दो मैचों के लिए बैन किया गया था। हम जिस खिलाड़ी की यहां बात कर रहे हैं वो 36 साल के खिलाड़ी फखर जमान हैं।

फखर जमान ने क्वेटा के खिलाफ लगाया शतक

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में जब लाहौर के बल्लेबाज एकतरफ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ फखर जमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। फखर ने अपनी इस पारी में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया और फिर अगली 23 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। फखर ने पारी के 15वें ओवर में छक्का लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़ दिया। ये PSL में उनका तीसरा शतक था। इस शतकीय पारी के दौरान फखर के बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के सहित कुल 17 बाउंड्री आए।

बैन के बाद फखर जमान की अच्छी वापसी

फखर जमान के लिए ये शतक खास था। दरअसल कुछ ही दिनों पहले PCB ने उन पर बैन भी लगाया था। इस सीजन की शुरुआत में ही एक मैच के दौरान फखर जमान बॉल टेंपरिंग करते हुए पकड़े गए थे, जिसके चलते PCB ने उन्हें 2 मैच के लिए बैन किया था। इस सीजन वह इसी वजह से दो मैचों के लिए बाहर थे। उन दो मैचों में वह कोच की भूमिका में नजर आए थे। वहीं उसके बाद उनकी प्लेइंग XI में एंट्री हुई और वह पिछले दो मैचों में बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे हैं।

लाहौर ने क्वेटा को हराया

लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो फखर जमान की शतकीय पारी के बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए थे। फखर ने इस मुकाबले में 51 बॉल पर 103 रन की पारी खेली। जवाब में क्वेटा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी और 9 रनों से मुकाबला हार गई। क्वेटा के दो बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। लाहौर के लिए यह इस सीजन की चौथी जीत है।

यह भी पढ़ें

50 मैचों में 423 रन, GT के लिए सबसे बड़ा टेंशन बना ये खिलाड़ी, चार सीजन में ले चुका है 26 करोड़

23 करोड़ वाला खिलाड़ी बन सकता है DC के लिए खतरा! एनगिडी और कुलदीप अभी तक नहीं कर पाए हैं आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल