IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनकी टीम के लिए इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता मुश्किल होते जा रहा है। गुजरात को यहां से टॉप-4 में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। पिछले तीन सीजन में गुजरात की टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। लेकिन इन तीन सीजन में एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके बल्ले से रन नहीं आए हैं। उस खिलाड़ी के बल्ले से लगातार रन नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनके खराब फॉर्म ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। हम बात कर रहे हैं राहुल तेवतिया की।
आईपीएल 2023 से अब तक कैसा रहा है राहुल तेवतिया का प्रदर्शन
राहुल तेवतिया आईपीएल 2022 से गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। 2022 में इस टीम के लिए उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। लेकिन 2023 से लेकर अब तक उन्होंने निराश ही किया है। तेवतिया 2023 से लेकर अब तक गुजरात की टीम के लिए 50 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 423 रन आए हैं। यहां उनका औसत लगभग 20 का रहा है। इन चार सीजन में उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं आई है, वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में तेवतिया के फॉर्म में नहीं होने से गुजरात का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर आ रहा है।
पिछले 4 सीजन में राहुल तेवतिया को कितनी मिली सैलरी?
राहुल तेवतिया की सैलरी को लेकर बात करें तो आईपीएल 2023 और 2024 में गुजरात ने उन्हें 9-9 करोड़ देकर रिटेन किया था। इस तरह से इन दो सीजन को मिलाकर उन्हें 18 करोड़ मिले। इसके बाद तेवतिया को गुजरात की टीम ने 2025 में 4 करोड़ और 2026 में 4 करोड़ दिए थे। इन दो सीजन में उन्हें 8 करोड़ मिले हैं। इसका मतलब है कि तेवतिया को 2023 से लेकर अब अब तक 26 करोड़ की सैलरी मिली है। लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
आईपीएल में अब तक कैसा रहा है तेवतिया का प्रदर्शन
राहुल तेवतिया एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। लेकिन 2024 से लेकर अब तक गुजरात की टीम ने उनसे एक बार भी गेंदबाजी नहीं करवाई है। वहीं 2023 में उन्हें दो पारी में गेंदबाजी करने का मौका मिला था लेकिन वहां भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। आईपीएल में राहुल तेवतिया के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वह अब तक 4 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 114 मैचों की 83 पारियों में 1161 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्हें 32 विकेट मिले हैं। ऐसे में अगर वह आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो फिर गुजरात की टीम प्लेइंग XI में उनकी जगह किसी और को मौका दे सकती है।
यह भी पढ़ें
SRH vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच, 2 धाकड़ टीमों के बीच होगा मुकाबला
CSK को लगा बहुत बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी ही हो गया इस सीजन से बाहर