1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK ने क्यों किया रवींद्र जडेजा को बाहर, फ्रेंचाइजी के CEO ने बताई बड़ी वजह

CSK ने क्यों किया रवींद्र जडेजा को बाहर, फ्रेंचाइजी के CEO ने बताई बड़ी वजह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 15, 2025 02:29 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 02:29 pm IST

रवींद्र जडेजा के ट्रेड की घोषणा के तुरंत बाद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने जडेजा को टीम से बाहर करने के पीछे बड़ी वजह बताई है। विश्वनाथन ने कहा कि यह फैसला लेना काफी कठिन था।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

IPL इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड की घोषणा हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जबकि CSK के दिग्गज रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को RR ने अपनी टीम में शामिल किया है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने रवींद्र जडेजा को CSK से बाहर करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी को क्यों ये फैसला लेना पड़ा। विश्वनाथन ने कहा कि यह फैसला कठिन था, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार में जडेजा से लंबी बात चीत हुई है।

रवींद्र जडेजा को लेकर CSK के CEO ने दिया बड़ा बयान

काशी विश्वनाथन ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को टॉप ऑर्डर में एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत महसूस हुई। ऑक्शन में ज्यादा भारतीय बल्लेबाज उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए हमने सोचा कि एक भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को पाने का सबसे अच्छा तरीका ट्रेड विंडो के जरिए टीम को खरीदना होगा। और इसलिए हमें यह फैसला लेना पड़ा, और यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने लिया है और जड्डू को टीम से बाहर रखना एक बहुत ही कठिन फैसला है, जो सालों से CSK की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह संभवतः एक टीम मैनेजमेंट के रूप में सीएसके द्वारा लिए गए सबसे कठिन फैसलों में से एक था। इस समय सीएसके के बदलाव को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट ने सबसे मुश्किल फैसला लिया। यह जरूरी है कि हम संबंधित खिलाड़ियों से परामर्श करें, और आपसी सहमति के बाद ही हमने यह निर्णय लिया। CSK के CEO ने आगे कहा, जब मैंने जडेजा से बात की तो उन्होंने भी साफ तौर पर कहा था कि अगर उनके लिए कोई मौका है तो जरूर करें। उन्हें भी लगता है कि वह सफेद गेंद से अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। इसलिए उन्हें भी लगा कि उन्हें ब्रेक मिल सकता है। भावनात्मक रूप से फैंस बहुत ज्यादा परेशान होंगे क्योंकि उन्हें पहले ही फैंस से ढेर सारे संदेश मिल चुके हैं।

संजू को लेकर काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान

संजू को लेकर उन्होंने कहा कि वह आईपीएल के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने 4500 से अधिक रन बनाए हैं और वह राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उनके पास अनुभव है और वह केवल 30 वर्ष के हैं, इसलिए हमने सोचा कि वह भविष्य के लिए सीएसके के लिए एक अच्छा विकल्प होंगे।

ये भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

ऋषभ पंत ने रच दिया बड़ा इतिहास, सहवाग को पीछे छोड़ इस मामले में बन गए नंबर 1

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल