1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोनाल्डो ने दी वर्ल्ड कप छोड़ने की धमकी? हो गया चौंकाने वाला खुलासा

रोनाल्डो ने दी वर्ल्ड कप छोड़ने की धमकी? हो गया चौंकाने वाला खुलासा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 09, 2022 09:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2022 09:00 pm IST

अंतिम 16 मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने पर रोनाल्डो काफी नाराज थे।

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : AP

FIFA World Cup 2022: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 इस वक्त अपने नॉकआउट चरण में पहुंच चुका है। इस बड़े टूर्नामेंट में अब सिर्फ 8 टीमें बची हुई हैं। हाल ही में पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच अंतिम 16 का मैच खेला गया था। उस मैच में पुर्तगाल के कोच ने दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ही बाहर कर दिया था। रोनाल्डो के बाहर होने पर खेल जगत में काफी बवाल मच गया। 

पुर्तगाल के कोच का बड़ा खुलासा

पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने शुक्रवार को कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने  स्विट्जरलैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुरुआती 11 से टीम से बाहर किए जाने के बाद विश्व कप छोड़ने की धमकी नहीं दी थी।   सैंटोस ने हालांकि स्वीकार किया कि उनका स्टार खिलाड़ी इस फैसले से ‘खुश नहीं’ था। सैंटोस ने बताया कि रोनाल्डो को मैच से कुछ घंटे पहले  मंगलवार को लंच के बाद एक  निजी बैठक में इसकी जानकारी दे दी गई थी।

कर दिया गया था बाहर

रोनाल्डो के स्थानापन्न गोंकालो रामोस ने 6-1 की जीत में तीन गोल किए। पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले रोनाल्डो को मैच के 74वें मिनट में मैदान पर उतरने का मौका मिला सैंटोस ने मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच से पहले कहा, ‘‘क्रिस्टियानो स्पष्ट रूप से इसके बारे में बहुत खुश नहीं था। उसने मुझसे कहा कि क्या आपको वास्तव में लगता है कि यह एक अच्छा विचार है?’’ सैंटोस ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि वह राष्ट्रीय टीम छोड़ना चाहते हैं।’’

क्वार्टर फाइनल में जगह मिलने पर भी सस्पेंस

उन्होंने इससे  जुड़ी पुर्तगाल की मीडिया की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह वैसा समय है जब हमें इस बातचीत और विवादों को बंद कर देना चाहिए।’’ कोच ने हालांकि यह नहीं बनाया कि रोनाल्डो टीम मोरक्को के लिए शुरुआती 11 में होंगे या नहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल