1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले वैभव सूर्यवंशी और अब यशस्वी जायसवाल, संजय मांजरेकर ने क्यों की आईसीसी और बीसीसीआई से कम्प्लेन

पहले वैभव सूर्यवंशी और अब यशस्वी जायसवाल, संजय मांजरेकर ने क्यों की आईसीसी और बीसीसीआई से कम्प्लेन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 26, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 01:15 pm IST

संजय मांजरेकर अब लगता है कि यशस्वी जायसवाल ने जो किया, उससे खफा हैं। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का भी नाम लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब चर्चा में आ गया है।

Sanjay Manjrekar- India TV Hindi
संजय मांजरेकर Image Source : PTI

संजय मांजरेकर एक बार फिर से चर्चा हैं। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया जीत चुकी है और दूसरा मैच इस वक्त कोलंबो में जारी है। इस सीरीज के दौरान संजय सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने यशस्वी जायसवाल को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई से कम्प्लेन की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। जो इस वक्त सुर्खियों में आ गई है। 

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई थी दूसरे टेस्ट के दौरान कहासुनी

दरअसल भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो आमने सामने आ गए थे। यशस्वी जायसवाल को आउट करने के बाद असिथा ने कुछ कमेंट किया। इस पर जायसवाल उनके पास गए और कहासुनी हो गई थी। हालांकि अंपायर ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अलग किया। इसके बाद अगले ही दिन आईसीसी ने एक्शन भी लिया। इस पूरे प्रकरण को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई की। उन पर मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। हालांकि दोनों ने अपनी गलती मान ली, इसलिए आगे मामला नहीं चलेगा। इसी बात को लेकर संजय मांजरेकर नाराज नजर आ रहे हैं। 

संजय मांजरेकर ने आईसीसी और बीसीसीआई को टैग कर की सोशल मीडिया पर पोस्ट

संजय ने आईसीसी और बीसीसीआई को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि हाल ही में इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी और अब यशस्वी जायसवाल। अगर आप उन्हें ऐसे बर्ताव से बचते रहेंगे तो आप उन्हें ऐसा बर्ताव दोहराने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह खेल के लिए और सबसे जरूरी उनके अपने भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है। यानी जो सजा आईसीसी ने दी है, उसे संजय शायद पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। साथ ही बीसीसीआई ने सजा की बात तो दूर की है, चेतावनी तक नहीं दी है। 

अब तक इस सीरीज में नहीं चला है जायसवाल का बैट

इस बीच अभी तक यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस श्रीलंका सीरीज के दौरान बिल्कुल नहीं चला है। हां, वे झगड़े के लिए जरूर तैयार से नजर आते हैं। गॉल में खेले गए सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में जायसवाल ने 32 रन बनाए और दूसरी पारी में बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। दूसरे मैच की पहली पारी में वे केवल 45 रन बनाकर चलते बने। फिलहाल संजय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

कब से होगा एशिया कप क्रिकेट का आगाज, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

सांसत में फंसी थी शुभमन गिल की जान, एक- एक रन पड़ रहा था भारी, तभी संजीवनी लेकर आया नया खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल