1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DPL में नितीश राणा से भिड़े दिग्वेश राठी, एक साथ 5 खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना

DPL में नितीश राणा से भिड़े दिग्वेश राठी, एक साथ 5 खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 30, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 08:41 pm IST

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 30 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।

DPL 2025- India TV Hindi
दिग्वेश राठी Image Source : GETTY

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग यानी DPL में खेल भावना को दरकिनार कर खिलाड़ियों का आक्रामक रवैया एक बार फिर सुर्खियों में है। IPL 2025 में अपनी आक्रामक सेलिब्रेशन की वजह से कई बार जुर्माना झेल चुके दिग्वेश राठी अब दिल्ली प्रीमियर लीग में भी इसी वजह से विवादों में हैं। गेंदबाजी से ज्यादा उनका व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। 30 अगस्त को खेले गए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में कुल पांच खिलाड़ियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा और सभी पर मैच फीस का 30 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया गया।

कृष यादव पर 100 प्रतिशत जुर्माना

इस मुकाबले में नितीश राणा की कप्तानी पारी ने वेस्ट दिल्ली लायंस को क्वालीफायर-2 में जगह दिलाई। राणा ने शानदार शतक जमाकर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। हालांकि, जीत से ज्यादा सुर्खियां खिलाड़ियों के अनुशासनहीन रवैये ने बटोरी। सबसे कड़ी कार्रवाई वेस्ट दिल्ली लायंस के कृष यादव पर हुई। उन्हें मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ी को अपशब्द कहने और बल्ला तानने के कारण अनुच्छेद 2.3 (2) के तहत दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

दिग्वेश राठी पर लगा भारी जुर्माना

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के दिग्वेश राठी पर खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए अनुच्छेद 2.2 (2) के तहत मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नितीश राणा को भी बख्शा नहीं गया। उन पर विरोधी खिलाड़ी के प्रति आक्रामक रवैया अपनाने और आपत्तिजनक इशारा करने के कारण अनुच्छेद 2.6 (1) के तहत मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया। इसके अलावा, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के अमन भारती पर 30 प्रतिशत और सुमित माथुर पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। कुल मिलाकर, जीत-हार से ज्यादा इस मैच ने खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता के चलते सुर्खियां बटोरीं और DPL मैनेजमेंट ने सख्त कदम उठाते हुए सभी दोषी खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना ठोका। 

यह भी पढ़ें:

35 साल के भारतीय क्रिकेटर ने उठाया बड़ा कदम, इस टीम का थामा हाथ

एशिया कप 2025 मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे शुरू होंगे मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल