1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत पर उठाए सवाल, कहा- अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत पर उठाए सवाल, कहा- अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 07, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 03:00 pm IST

वैभव सूर्यवंशी जल्द टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। वैभव को हाल ही में पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेलते नजर आएंगे।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट का नया पोस्टर बॉय बन चुके हैं। यही वजह है कि दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट वैभव की ही बात कर रहें हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय  टीम में चुने के बाद जहां फैंस इस युवा बल्लेबाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने उनके लंबे फॉर्मेट में सफल होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम का ऐलान किया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल किया गया। राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।

वैभव असाधारण टैलेंट

वैभव की इसी शानदार फॉर्म ने उन्हें सीधे टीम इंडिया तक पहुंचा दिया। हालांकि मार्क बुचर का मानना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह टेस्ट और ODI क्रिकेट में भी उतने ही सफल होंगे। स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में बुचर ने कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल का है और लोग अब भी कह रहे हैं कि उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। हां, शायद करना होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अभी से तय कर लिया जाए कि वह शानदार टेस्ट या ODI खिलाड़ी बनेगा या नहीं। फिलहाल हमें सिर्फ इस असाधारण टैलेंट का आनंद लेना चाहिए।

बुचर ने यह भी कहा कि वैभव ने IPL जैसे बड़े मंच पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। उन्होंने कहा कि वैभव ने IPL में यह सब करके दिखाया है और फिर भी लोग पूछ रहे हैं कि क्या वह इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा कर पाएगा। उसने दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उसने पैट कमिंस जैसे गेंदबाज की जमकर धुनाई की और IPL के एक सीजन में गेल से भी ज्यादा छक्के लगाए।

आयरलैंड दौरे पर दिखेगा युवा स्टार का जलवा

भारतीय टीम अब जून के आखिर में आयरलैंड दौरे की शुरुआत करेगी। भारत और आयरलैंड के बीच दो T20I मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगी, जिसके मुकाबले 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को होंगे। इन मुकाबलों में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें

कप्तान शुभमन गिल का टेस्ट में जलवा जारी, बल्लेबाजी औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम

VIDEO: टीम इंडिया का कप्तान बनने पर आया श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा - मेरे लिए सम्मान की बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल