1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत के बाद एक और क्रिकेटर का हुआ कार एक्सीडेंट, बेटे के साथ कर रहे थे ट्रेवल

ऋषभ पंत के बाद एक और क्रिकेटर का हुआ कार एक्सीडेंट, बेटे के साथ कर रहे थे ट्रेवल

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 05, 2023 10:59 am IST,  Updated : Jul 05, 2023 11:13 am IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का कार एक्सीडेंट हो गया है। वह अपने बेटे के साथ ट्रेवल कर रहे थे।

Praveen Kumar- India TV Hindi
Praveen Kumar With Indian Cricket Team Image Source : GETTY

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। अब क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार कार हादसे में बाल-बाल बच गए, जब मेरठ शहर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में वह और उनका बेटा मौजूद थे। अभी दोनों सुरक्षित हैं। 

प्रवीण कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रवीण कुमार अपनी लैंड रोवर डिफेंडर कार से पांडव नगर की ओर जा रहे थे। तब उनकी कार एक बड़े कैंटर से टकरा गई। उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में प्रवीण और उनका बेटा सुरक्षित बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर चालक को दबोच लिया फिर सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। 

भारत के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

प्रवीण कुमार ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में 27 विकेट, 68 वनडे मैचों में 77 विकेट और 10 टी20 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच साल 2012 में खेला था। 

मेरठ में हुआ जन्म 

प्रवीण कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। वनडे क्रिकेट में साल 2008 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। करियर के शुरुआती दिनों में वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए फेमस थे, लेकिन खराब फॉर्म की वजह से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे और कभी अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल