1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफरीदी की बहन का हुआ निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

अफरीदी की बहन का हुआ निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 17, 2023 11:14 am IST,  Updated : Oct 17, 2023 11:14 am IST

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए फैंस को एक दुखद खबर में बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन का निधन हो गया। बता दें कि अफरीदी की बहन पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी।

Shaheen Afridi And Shahid Afridi- India TV Hindi
शाहीन अफरीदी और शाहिद अफरीदी Image Source : TWITTER

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी ने 17 अक्टूबर की सुबह फैंस के साथ एक बेहद दुखद खबर को साझा किया। अफरीदी की बहन का निधन हो जो काफी पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने से पहले शाहिद अफरीदी ने इस बात का खुलासा खुद ट्वीट करते हुए किया था कि वह अपनी बीमार बहन से मिलने जा रहे हैं, लेकिन अब उनका निधन हो गया है।

पोस्ट के कुछ घंटों बाद हुआ अफरीदी की बहन का निधन

शाहिद अफरीदी ने 16 अक्टूबर को अपनी बीमार बहन से मिलने जाने से पहले ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी और लिखा कि "मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए वापस आ रहा हूं। मेरा प्यार मजबूत बना रहे, मेरी बहन अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। मैं आपसे उसके स्वास्थ्य के लिए दुआ करने का अनुरोध करता हूं। ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करे और लंबी जिंदगी दे।" बता दें कि अफरीदी के इसी पोस्ट के कुछ घंटों के बाद ही अफरीदी के बहन के निधन के खबर सामने आई।

बहन का निधन होने के बाद अफरीदी ने इस दुखद खबर की जानकारी ट्वीट करते हुए दी और लिखा कि "निश्चय ही हम ईश्वर के हैं और उसी की ओर लौटेंगे। मैं आपको भारी मन से यह बताना चाहता हूं कि मेरी प्यारी बहन का निधन हो गया है और उनकी नमाज-ए-जनाजा 17 अक्टूबर को जकारिया मस्जिद मुख्य 26 वीं स्ट्रीट खयाबन ए ग़ालिब डीएचए में जुहुर की नमाज के बाद होगी।

शाहिद अफरीदी के 11 भाई-बहन

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का परिवार काफी बड़ा है। अफरीदी के कुल 5 भाई और 5 बहनें हैं। इसमें अफरीदी पांचवें नंबर के हैं। वहीं शाहिद अफरीदी के भी कुल 5 बच्चे हैं, जिसमें उनकी एक बेटी की शादी मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सदस्य और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से हुई है।

ये भी पढ़ें

मैच हारते ही श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ बेहद खराब रिकॉर्ड, वनडे वर्ल्ड कप में हो गया ये काम

AUS vs SL: ग्लेन मैक्सवेल ने भारत में बनाया ये कीर्तिमान, पोलार्ड-डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल