1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीता अंबानी ने वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर्स को किया सम्मानित, रोहित-हरमनप्रीत जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहे मौजूद

नीता अंबानी ने वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर्स को किया सम्मानित, रोहित-हरमनप्रीत जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहे मौजूद

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 06, 2026 11:08 am IST,  Updated : Jan 06, 2026 05:04 pm IST

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी ने 5 जनवरी को भारत के वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स को सम्मानित किया। इस इवेंट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मौजूद थे।

Neeta Ambani, Harmanpreet Kaur & Rohit Sharma- India TV Hindi
नीता अंबानी, हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा Image Source : PTI

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी ने 5 जनवरी को भारत के वर्ल्ड कप विनिंग टीम के प्लेयर्स को सम्मानित किया। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी और पूर्व भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। इस मौके नीता अंबानी ने वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर भारतीय की महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा के अलावा अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और जय शाह की भी मौजूदगी रही। 

नीता अंबानी ने प्लेयर्स के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि तीनों क्रिकेट टीमें, मेंस क्रिकेट टीम, महिलाओं की क्रिकेट टीम और भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम, सभी आज एक साथ एक मंच पर हैं और हर भारतीय की तरफ से, हम आज रात उन्हें इतनी खुशी और आनंद देने के लिए सम्मानित करने जा रहे हैं। इस इवेंट में भारतीय मेंस टीम से जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल मौजूद थे। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस कार्यक्रम में नजर आए।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए कई मायनों में यादगार रहा। रोहित शर्मा के की कप्तानी में भारत की मेंस टीम ने 12 साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के कप्तानी में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पहली बार जीता वनडे वर्ल्ड कप

2025 महिला क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक साल रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वो कर दिखाया, इससे पहले नहीं हुआ था। भारतीय महिला टीम ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस खिताब को अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम की ये जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के आत्मविश्वास और सम्मान की जीत थी।

महिला दृष्टिबाधित टीम ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने इतिहास रचते हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। कोलंबो में खेले गए फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम पांच विकेट पर 114 रन ही बना सकी। जवाब में भारतीय टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर आराम से लक्ष्य हासिल किया और इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, दिल्ली की प्लेइंग XI में नहीं है दिग्गज का नाम

ट्रैविस हेड का सिडनी टेस्ट मैच में बड़ा कारनामा, 23 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने किया ऐसा कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल