1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GG vs RCB: गुजरात ने लगाई हार की हैट्रिक, RCB ने धमाकेदार जीत से प्लेऑफ में बनाई जगह

GG vs RCB: गुजरात ने लगाई हार की हैट्रिक, RCB ने धमाकेदार जीत से प्लेऑफ में बनाई जगह

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 19, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 11:03 pm IST

GG vs RCB: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में आरसीबी ने गुजरात को 61 रनों से मात देकर प्लेऑफ में जगह बनाई।

आरसीबी बनाम गुजरात- India TV Hindi
आरसीबी बनाम गुजरात Image Source : PTI

GG vs RCB, Women's Premier League 2026: वूमेन्स प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना हुआ। इस मैच में गुजरात को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से मात देकर इस सीजन लगातार 5वीं जीत दर्ज की। इस तरह RCB की टीम WPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। RCB की टीम पॉइंट्स टेबल में अब 10 पॉइंट के साथ टॉप पर मजबूती से बरकरार है। बता दें, WPL में RCB की यह टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत है। इस सीजन लगातार 5 जीत दर्ज करने अलावा मंधाना की टीम ने पिछले सीजन लीग स्टेज में जीत से अपने अभियान का समापन किया था।

एशले गार्डनर की पारी नहीं आई काम

वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने गौतमी नाइक की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात का आगाज बहुत ही खराब हुआ है। टीम के 6 विकेट सिर्फ 56 रन पर गिर गए। इसके बाद कप्तान एशले गार्डनर ने भारती के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एशले गार्डनर 54 रन बनाकर 17वें ओवर में आउट पवेलियन लौटी। इसके बाद गुजरात की टीम 20 ओवर खत्म होने तक 8 विकेट पर सिर्फ 117 रन ही बना सकी।RCB के लिए सयाली सतघरे और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लॉरेन बेल, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट चटकाया।

RCB की पारी की बात की जाए तो आगाज अच्छा नहीं रहा। RCB को पहले 2 ओवर में टीम को 2 बड़े झटके लग गए। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस पवेलियन लौट गई। रेणुका सिंह ने हैरिस को 1 रन पर चलता किया। अगले ओवर की आखिरी गेंद पर जॉर्जिया वोल भी चलती बनी। उन्होंने भी 1 रन बनाया। इसके बाद 10वें ओवर में कप्तान स्मृति मंधाना 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके कुछ देर बाद गौतमी नाइक अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं। ऋचा घोष 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी डिवाइन का शिकार बनी। अगले ही ओवर में गौतमी नाइक भी चलती बनी। उन्होंने 73 रन बनाए। 20 ओवर की समाप्ति तक RCB 178 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। 

प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी, रेणुका सिंह ठाकुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल