1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 GG vs UP: गुजरात जायंट्स का शानदार प्रदर्शन, यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराया

WPL 2026 GG vs UP: गुजरात जायंट्स का शानदार प्रदर्शन, यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 10, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 06:24 pm IST

GG vs UP: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया। इस मैच में यूपी को हार का सामना करना पड़ा।

GGW vs UPW- India TV Hindi
गुजरात बनाम यूपी Image Source : PTI

GG vs UP: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में खेला गया, जिसे गुजरात ने 10 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब रही। गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने इस मैच में 41 गेंदों पर 65 रन बनाए। वहीं अनुष्का शर्मा ने 30 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। जवाब में यूपी की टीम 20 ओवर में 197 रन ही बना सकी। यूपी की तरफ से इस मैच फोएब लिचफील्ड ने अर्धशतक लगाया। 

GG vs UP मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

यूपी वारियर्स: डिआंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

गुजरात जायंट्स: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल