1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लेन मैक्सवेल के पास डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

ग्लेन मैक्सवेल के पास डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 12, 2025 08:28 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 09:33 am IST

12 अगस्त को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मैक्सवेल के निशाने पर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड है।

Glenn Maxwell- India TV Hindi
ग्लेन मैक्सवेल Image Source : GETTY

Glenn Maxwell Record: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त को मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पास डेविड वॉर्नर के एक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। मैक्सवेल अगर दूसरे टी-20 मैच में दो कैच पकड़ लेते हैं तो वह वॉर्नर को पीछे छोड़कर टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल फील्डर बन जाएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल के पास वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

ग्लेन मैक्सवेल की बात करें तो वह 122 T20Is में 61 कैच पकड़ चुके हैं। वहीं डेविड वॉर्नर ने अपने करियर में 110 T20I मैचों में 62 कैच पकड़े थे। ऐसे में मैक्सवेल को वॉर्नर से आगे निकलने के लिए दो कैच और पकड़ने होंगे। पहले टी-20 मैच में मैक्सवेल अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एक जबरदस्त कैच पकड़ा था।

पहले टी-20 मैच में नहीं चला था मैक्सवेल का बल्ला

ग्लेन मैक्सवेल की बात करें तो पहले मुकाबले में उनका बल्ला शांत रहा था। पहले मैच में वह 5 गेंद में केवल 1 रन ही बना पाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। अगर मैक्सवेल दूसरे टी-20 मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो वहां भी वह कुछ उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

150 सिक्स लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन सकते हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 145 छक्के लगा चुके हैं, ऐसे में अगर वह दूसरे टी-20 मैच में पांच छक्के लगाते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 150 सिक्स लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करते ही वह T20I में सिक्स लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव और निकोलस पूरन से आगे निकल जाएंगे। पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उन्होंने 97 पारियों में 149 छक्के लगाए हैं, जबकि सूर्या ने अब तक 146 छक्के लगाए हैं और वे अगले महीने होने वाले एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे।

T20Is में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

प्लेयर सिक्स
रोहित शर्मा (भारत) 205
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 173
मुहम्मद वसीम (UAE) 168
जोस बटलर (इंग्लैंड) 160
निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) 149
सूर्यकुमार यादव (भारत) 146
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 145

यह भी पढ़ें

The Hundred 2025: लंदन स्पिरिट का बड़ा फैसला, इनको नियुक्त किया अपना क्रिकेट निदेशक, RCB से है कनेक्शन

Asia Cup 2025: जसप्रीत बुमराह पर आया बड़ा अपडेट, अक्षर-गिल उपकप्तानी के दावेदार; इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल