1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को भारी नुकसान, 5 साल बाद पुरानी टीम में वापसी

आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को भारी नुकसान, 5 साल बाद पुरानी टीम में वापसी

 Published : Nov 24, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 07:41 pm IST

इस बार के आईपीएल ऑक्शन में जहां एक ओर कई खिलाड़ियों को बंपर फायदा हुआ है, वहीं कुछ को भयंकर नुकसान भी हुआ है। इसमें ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम शामिल है।

glenn maxwell- India TV Hindi
आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को भारी नुकसान, 5 साल बाद पुरानी टीम में वापसी Image Source : PTI

आईपीएल में टीमें भले ही अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर मोटी बोली लगा देती हों, लेकिन अगर खिलाड़ी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहता है तो उसे बाहर करने में भी देरी नहीं लगाती। इतना नहीं, जो खिलाड़ी कभी कभार तुक्के में ज्यादा कीमत पा जाते हैं, उनकी सैलरी कुछ ही सीजन बाद आसमान से जमीन पर भी आकर गिर जाती है। अब ऐसा ही हाल एक और खिलाड़ी का हुआ है। हम बात कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल की। मैक्सवेल ऑक्शन में बिक तो गए हैं, लेकिन उनकी सैलरी पिछले सीजन की तुलना में काफी कम हो गई है। इस बार फिर उनकी वापसी अपनी पुरानी टीम में हुई, जहां से वे अब से 5 साल पहले खेल रहे थे। 

आईपीएल के फ्लॉप खिलाड़ी हैं मैक्सवेल 

ग्लेन मैक्सवेल का नाम वैसे तो दुनिया के धुरंधर खिलाड़ियों में होती है, लेकिन वे जब भी आईपीएल में आते हैं तो कुछ भी नहीं कर पाते। पिछले कई साल से आईपीएल खेल रहे मैक्सवेल ने आईपीएल में एक भी ऐसी पारी नहीं खेली है, जिसे यादगार माना जाए और अपनी अटीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की हो। पिछले साल आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन वे अपनी कीमत के हिसाब से खेल नहीं दिखा पाए थे। 

केवल चार करोड़ 20 लाख रुपये लगी मैक्सवेल की कीमत 

इस बार जब नीलामी में उनका नाम पुकारा गया तो काफी देर तक तो किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। सबसे पहले एसआरएच ने उन पर दो करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम भी आगे आई। बाद में सीएसके ने भी उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश की। हालांकि उनकी विडिंग काफी धीमे हो रही थी। यानी टीमें उन पर सोच समझकर पैसा लगाने के बारे में विचार कर रही थीं। सीएसके ने चार करोड़ की बोली उन पर लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने चार करोड़ 20 लाख की बोली उन पर लगाई। इस पर सीएसके ने मना कर दिया। 

आरसीबी ने आरटीएम नहीं किया 

इसके बाद आरसीबी के पास मौका था कि वे ग्लेन मैक्सवेल को आरटीएम के तहत अपने साथ वापस रख सकती थी, लेकिन टीम ने ऐसा नहीं किया। इससे साफ है कि आरसीबी के लिए जिस तरह का खेल उन्होंने दिखाया था, उससे टीम नाखुश रही होगी। नहीं तो करीब साढ़े चार करोड़ के खिलाड़ी को आरटीएम किया जा सकता था। इस तरह से देखें तो खराब खेल के कारण ग्लेन मैक्सवेल को पिछले साल की तुलना में आधे से भी कम सैलरी अगले आईपीएल में मिलेगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2025: ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर क्यों लगी इतनी मोटी बोली, जानिए इसके पीछे की कहानी

ऋषभ पंत ने चकनाचूर किए आईपीएल इतिहास के सारे कीर्तिमान, अब इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल