1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लेन फिलिप्स के हाथ में लगा है मेगनेट? ये अद्भुत कैच नहीं देखा तो क्या देखा VIDEO

ग्लेन फिलिप्स के हाथ में लगा है मेगनेट? ये अद्भुत कैच नहीं देखा तो क्या देखा VIDEO

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 01, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 12:16 pm IST

बल्लेबाजी में अपना खाता तक ना खोल पाने वाले ग्लेन फिलिप्स ने फील्डिंग में एक बार फिर से कमाल किया। सुनील नारायण का अद्भुत कैच पकड़कर वे छा गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

glenn phlips- India TV Hindi
ग्लेन फिलिप्स Image Source : PTI

ग्लेन फिलिप्स भले ही बल्ले से कुछ खास ना कर पा रहे हों, लेकिन जब वे ​​फील्डिंग के लिए मैदान में उतरते हैं तो अक्सर ऐसा कर जाते हैं, जो दुनिया को अचरज में डाल देता है। अब कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने ऐसा कैच पकड़ा है, जिससे लगता है कि कहीं उनके हाथ में चुम्बक यानी मैगेनट तो नहीं लगी है, जो बॉल उनके हाथ में आकर चिपक जाती है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी इसे देखता है, एक से अधिक बार जरूर देख रहा है। 

बल्लेबाजी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए फिलिप्स

कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। ग्लेन फिलिप्स को ओपनिंग के लिए भेजा गया। हालांकि चार बॉल खेलने के बाद भी वे अपना खाता नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद भी शिमरन हेटमायर के शतक की बदौलत टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बना दिए। 

ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा अनोखा और अद्भुत कैच

इसके बाद ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। वहां से सुनील नारायण ओपनिंग के लिए आए। अभी सुनील दूसरी बॉल खेल ही रहे थे कि उन्होंने ड्वेन प्रीटोरियस की बॉल पर एक बड़ा स्ट्रोक खेल दिया। ऐसा लग रहा था कि ये पक्का सिक्स ही है, लेकिन अचानक ग्लेन फिलिप्स आ गए। बॉल से दूर रहते हुए ही उन्होंने एक हाथ बढ़ा दिया। बॉल सीधी आकर उनके हाथ से चिपक गई। अचानक आई इस बॉल से दर्शक और फील्डर को छोड़ दीजिए, खुद ग्लेन फिलिप्स भी भौचक रह गए। इस तरह से ​सुनील को केवल एक ही रन पर वापस पवेलियन जाना पड़ा। 

नौ रन से मैच हार गई ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम

इसके बाद ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने लाख कोशिश की, लेकिन फिर भी टीम 16 ओवर में केवल सात विकेट पर 172 रन ही बना सकी और 9 रन से ये मैच हार गई। ऐसे में कहा जा सकता है कि ग्लेन फिलिप्स का पारी की शुरुआत में ही पकड़ा गया ये कैच मैच का निर्णायक पल सा​बित हुआ। अब फिलिप्स का ये ये कैच सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, इसे आपको भी देखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें 

शिमरन हेटमायर ने लगाया विस्फोटक शतक, चौकों से ज्यादा ठोक दिए छक्के

बेन स्टोक्स 12 साल के बाद करेंगे BBL में वापसी, एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम में हुए शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल