1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका

बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका

 Published : Apr 12, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 01:06 pm IST

गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 के बीच में ही परेशानी बढ़ गई है, जब टीम का एक बेहतरीन खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है।

गुजरात टाइटंस की टीम- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस की टीम Image Source : TWITTER

Glenn Phillips Injury: गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत हासिल की है। अब सीजन के बीच में ही गुजरात की टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसके स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मौजूदा सीजन में उन्हें गुजरात की तरफ से ही एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था और वह पूरे टाइम बेंच पर ही बैठे रहे। 

हैदराबाद के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लेन फिलिप्ल अपने घर न्यूजीलैंड लौट गए हैं। लेकिन अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में फिलिप्स सब्सटीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में उतरे थे। लेकिन छठे ओवर में वह चोटिल हो गए थे, तब वह ईशान किशन द्वारा मारे गए शॉट को पकड़ने की कोशिश में गिर पड़े थे और ग्रोइन इंजरी हो गई थी। उनके इतनी तेज दर्द हुआ था कि वह मैदान पर ही लेट गए थे और इसके बाद लंगड़ाते हुए उन्हें ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा था। फिलिप्स ने गेंद पकड़ने के बाद थ्रो भी की थी, जिससे उनकी कमर में खिंचाव आ गया था। 

गुजरात की टीम ने चुकाए थे दो करोड़ रुपए

ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन फील्डिंग की थी, जहां उन्होंने हवा में उड़ते हुए कई शानदार कैच पकड़े थे। फिलिप्स से पहले कगिसो रबाडा भी गुजरात टाइटंस की टीम का साथ छोड़कर घर लौट गए थे। उनके बार अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह कब वापस आएंगे। 

गुजरात टाइटंस के पास बचे 5 विदेशी प्लेयर

गुजरात टाइटंस के पास कुल 7 विदेशी प्लेयर थे, जिनमें जोस बटलर, राशिद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्जी और कगिसो रबाडा शामिल हैं, लेकिन अब रबाडा और फिलिप्स घर लौट चुके हैं। ऐसे में गुजरात के पास सिर्फ पांच विदेशी ही बचे हुए हैं। बटलर, राशिद और रदरफोर्ड ने ही अब तक मौजूदा सीजन के सभी मैच खेले हैं। 

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी ने एक झटके में तोड़ डाला अश्विन का रिकॉर्ड, हासिल किया नंबर-1 का ताज

पावरप्ले में पूरी CSK की टीम ने ठोके सिर्फ 3 छक्के, KKR का ये बल्लेबाज अकेले जड़ चुका 10 सिक्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल