1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs CSK Dream 11 Prediction: साई सुदर्शन या आयुष महात्रे किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

GT vs CSK Dream 11 Prediction: साई सुदर्शन या आयुष महात्रे किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 25, 2025 01:43 pm IST,  Updated : May 25, 2025 01:43 pm IST

GT vs CSK: आईपीएल 2025 सीजन का 67वां लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होगा जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : INDIA TV

GT vs CSK Dream 11 Prediction: गुजरात टाइटंस की टीम जो पहले ही आईपीएल 2025 के सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की कर चुकी है, उसे लीग स्टेज में अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना करना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। गुजरात की टीम के लिए टॉप-2 पर रहते हुए खत्म करने के नजरिए से ये मैच काफी अहम है तो वहीं सीएसके की टीम सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। ऐसे में इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहेंगी। हम आपको इस मैच की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

पांच बल्लेबाज और चार गेंदबाजों को दें अपनी टीम में जगह

इस मुकाबले के लिए संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के रूप में जोस बटलर को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। वहीं प्रमुख बल्लेबाजों में आप साई सुदर्शन, शुभमन गिल, शिवम दुबे, शेरफेन रदरफोर्ड और आयुष महात्रे को चुन सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर में आपके पास रवींद्र जडेजा के रूप में एक बेहतर विकल्प मौजूद है। इस टीम में आप 4 गेंदबाजों को चुन सकते हैं, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, नूर अहमद और खलील अहमद का नाम शामिल है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले के लिए आप अपनी संभावित ड्रीम 11 टीम में कप्तान जोस बटलर को बना सकते हैं, जबकि उपकप्तान के लिए आप शुभमन गिल को चुन सकते हैं।

GT vs CSK मैच की संभावित ड्रीम 11 टीम

जोस बटलर (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शुभमन गिल (उपकप्तान), शिवम दुबे, शेरफेन रदरफोर्ड, आयुष महात्रे, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, नूर अहमद, खलील अहमद।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें गुजरात टाइटंस टीम का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है। जीटी और सीएसके के बीच अब तक आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम 4 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

सुनील नरेन IPL में बड़ा मुकाम हासिल करने से 3 विकेट दूर, पीयूष चावला छूट जाएंगे पीछे

IND vs ENG: टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी पहली बार करेंगे इंग्लैंड का दौरा, इनके पास डेब्यू का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल