1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs CSK Live Score Updates: दुबे-ब्रेविस कर रहे हैं बल्लेबाजी, सीएसके 100 रनों के पार; देखें लाइव स्कोर

GT vs CSK Live Score Updates: दुबे-ब्रेविस कर रहे हैं बल्लेबाजी, सीएसके 100 रनों के पार; देखें लाइव स्कोर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 21, 2026 06:47 pm IST,  Updated : May 21, 2026 10:36 pm IST

GT vs CSK Live Score Updates: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर बनाया है।

GT vs CSK- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AFP

GT vs CSK Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 66वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर बनाया है।

गुजरात टाइटंस को इस मैच में उनकी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की जिसमें गिल 64 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर रनों की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया जिसमें दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी देखने को मिली। साई सुदर्शन इस मुकाबले में 53 गेंदों में 84 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं जोस बटलर अंत तक नाबाद रहते हुए 57 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस मैच में अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है, जिसमें उसके अभी 13 मैचों में कुल 16 अंक हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस की नजरें अपने आखिरी लीग स्टेज मैच को जीतकर 18 अंक तक पहुंचने के साथ खुद को टॉप-2 पोजीशन पर खत्म करने की कोशिश रहने वाली है। ऐसे में उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला काफी अहम है।

सीएसके को लेकर बात की जाए तो वह अभी प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर रेस में शामिल तो जरूर है लेकिन उनकी स्थिति अधिक मजबूत नहीं दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें वह 6 मुकाबलों को जीतने में कामयाब हो सके हैं। ऐसे में वह ये मुकाबला जीत भी जाते हैं तो उनके कुल 14 अंक ही हो पाएंगे जिसमें उनको अपना नेट रनरेट भी बेहतर करना होगा। हालांकि इसके बावजूद उन्हें दूसरे मैचों की परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं यदि सीएसके को इस मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो उनका सफर लीग स्टेज के साथ ही खत्म हो जाएगा।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट

गुजरात टाइटंस - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

चेन्नई सुपर किंग्स - कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल