GT vs RCB Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।
शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही जीटी का आईपीएल के इस सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए चार में जहां जीत हासिल की है तो वहीं चार में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बात की जाए तो उनका प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 6 में जीत हासिल की है और सिर्फ 2 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच में ये दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही थी। दोनों टीमों के बीच में आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें जीटी और आरसीबी के बीच में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जहां 4 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
गुजरात टाइटंस - राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
आरसीबी - रसिक डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।