Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। इन दोनों प्लेयर्स ने ही बड़े स्कोर की नींव रखी थी और इनकी वजह से ही गुजारत ने 224 रन बनाए थे। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिर्फ अभिषेक शर्मा ही अर्धशतक लगा पाए थे और उन्होंने 74 रनों की पारी खेली थी। उन्हें छोड़कर बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।
GT vs SRH के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।