1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 27, 2025 09:17 pm IST,  Updated : May 27, 2025 09:17 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उस सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : INDIA TV

भारतीय टीम आईपीएल खत्म होने के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। 20 जून से दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को अपने घर पर व्हाइट बॉल सीरीज में वेस्टइंडीज का सामना करना है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज होगी। इस सीरीज से पहले इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से गस एटकिंसन हुए बाहर

गैस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हुए हैं। वह भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर भी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है। इंग्लिश गेंदबाज को ये चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान लगी। उन्होंने टेस्ट मैच के तीसरे दिन तीन ओवर का स्पेल फेंका। उसके बाद वो चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए। ECB के अधिकारी ने एटकिंसन के चोट को लेकर कहा कि अब वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब करेंगे और उसके बाद उनके वापसी को लेकर फैसला लिया जाएगा।

जोफ्रा आर्चर भी हो चुके हैं चोटिल

एटकिंसन से पहले जोफ्रा आर्चर भी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वनडे सीरीज के लिए एटकिंसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। यह भी कहा दिया है कि उनकी जगह किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा। इंग्लैंड को इस वनडे सीरीज में शायद में उनकी उतनी कमी भी महसूस नहीं होगी। टीम के पास तेज गेंदबाज के रूप में साकिब महमूद, जेमी ओवरटन और मैथ्यू पॉट्स जैसे गेंदबाज हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर!

गस एटकिंसन ने साल 2024 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वह उसके बाद टेस्ट में इंग्लिश टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। तेज गेंदबाज ने अब तक टेस्ट में कुल 12 मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 22.30 के औसत से 55 विकेट लिए हैं। अगर वह भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो यह इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें

इस खिलाड़ी ने तो राजस्थान को लूट ही लिया, एक रन के लिए खर्च करने पड़े इतने लाख रुपये

श्रेयस अय्यर महान इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, पंजाब किंग्स का सपना होने वाला है सच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल