1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने तो राजस्थान को लूट ही लिया, एक रन के लिए खर्च करने पड़े इतने लाख रुपये

इस खिलाड़ी ने तो राजस्थान को लूट ही लिया, एक रन के लिए खर्च करने पड़े इतने लाख रुपये

 Published : May 27, 2025 07:18 pm IST,  Updated : May 27, 2025 07:18 pm IST

राजस्थान रॉयल्स ने जिस खिलाड़ी को आईपीएल के आगाज से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, उसकी एक रन की कीमत जानकर अपनी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi
शिमरन हेटमायर Image Source : PTI

आईपीएल के भी रंग निराले हैं। कोई खिलाड़ी तो लाखों में ही बिक जाता है तो कुछ के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं। लेकिन मसला ये नहीं है कि किसे कितने रुपये मिले। मामला ये है कि कौन सा खिलाड़ी कैसा खेल रहा है। जब टीमें खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगाती हैं, तब उन्हें लगता है कि वे टीम के मैच विनर होंगे, लेकिन जब सीजन खत्म होता है तो पता चलता है कि जिनके लिए टीम ने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए, वे बुरी तरह से फ्लॉप हुए और टीम के लिए विलेन बन गए। ऐसे ही एक खिलाड़ी के बारे में आपको बताते हैं, जो करोड़ों लेकर भी महाफ्लॉप साबित हुआ। 

राजस्थान ने इस खिलाड़ियों को किया था रिटेन

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इस सीजन से पहले जहां एक ओर जॉस बटलर, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े और मैच विनर को छोड़ दिया, वहीं कुछ कमजोर खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया। राजस्थान ने संजू सैमसन, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और शिमरन हेटमायर को रिटेन करने काम किया। बाकी तो सब ठीक रहा, लेकिन शिमरन हेटमायर टीम के सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी साबित हुए। कई बार उनके पास मौका आया कि वे अपनी टीम को जीत दिलाएं, लेकिन हेटमायर हर मौके पर नाकाम साबित हुए। 

शिमरन को 11 करोड़ रुपये में किया था टीम ने रिटेन

खास बात ये रही कि राजस्थान रॉयल्स ने शिमरन हेटमायर को 11 करोड़ रुपये की मोटी रकम में रिटेन किया था। साथ ही टीम ने उनके रिप्लेसमेंट की भी व्यवस्था नहीं की थी, यानी टीम को शायद पूरा भरोसा रहा होगा कि कुछ मैचों में तो शिमरन हेटमायर अपनी पावर दिखाएंगे ही, लेकिन उनका पूरा सीजन खाली चला गया। शिमरन हेटमायर ने इस साल अपनी टीम के लिए 13 पारियों में बल्लेबाजी की और वे केवल 239 रन ही बना सके। उनका औसत 21.72 का रहा और उन्होंने 145.73 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। 

शिमरन के एक रन की कीमत रही 4.6 करोड़ रुपये

जैसा ही हमने पहले ही कहा कि शिमरन को कई बार मौका मिला कि वे चेज के दौरान अपनी टीम को जीत दिलाते, कम से कम दो से तीन बार ऐसा हुआ। उम्मीद थी कि शिमरन अपना विस्फोटक अंदाज दिखाएंगे, लेकिन हर बार वे नाकामयाब साबित हुए और टीम को संकट के वक्त छोड़कर चले गए। अगर उनकी सैलरी और रनों के हिसाब से देखें तो पता चलेगा कि शिमरन हेटमायर का एक रन 4.6 लाख रुपये का पड़ा है। 11 करोड़ रुपये तो शिमरन हेटमायर की आईपीएल सैलरी थी, लेकिन हर मैच खेलकर उन्होंने 78.6 लाख रुपये और बनाने का काम किया, जो मैच फीस के रूप में दी जाती है। यानी शिमरन ने एक तरह से टीम को लूटने का ही काम किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल