1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर लेकर जाने पर कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के हरभजन सिंह, कहा - उनकी बातें आप मत सुनिए

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर लेकर जाने पर कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के हरभजन सिंह, कहा - उनकी बातें आप मत सुनिए

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 11, 2026 09:37 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 09:37 am IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी को मंदिर लेकर गए थे, जिसको लेकर पूर्व खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने इसपर सवाल उठाए। वहीं अब कीर्ति आजाद के बयान पर हरभजन सिंह ने तीखा जवाब दिया है।

Harbhajan Singh And Kirti Azad- India TV Hindi
हरभजन सिंह और कीर्ति आजाद Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला जो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया उसके फाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा 96 रनों से मात दी थी। इसी के साथ टीम इंडिया तीसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप जीतने के बाद उसी रात आईसीसी चेयरमैन जय शाह और टीम इंडिया के हेड कोच के साथ अहमदाबाद स्थित हनुमान ट्रॉफी लेकर पहुंचे थे। इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मौजूदा टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने सवाल उठाते हुए इसे सही नहीं बताया था, जिसके बाद से उनके बयान को लेकर काफी चर्चा भी देखने को मिल रही है। अब कीर्ति आजाद के इस बयान पर हरभजन सिंह का तीखा जवाब सामने आया है।

वह कहीं भी जाएं उसको लेकर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह जो अभी राज्यसभा सांसद भी हैं उनसे जब कीर्ति आजाद के बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो इसको लेकर भज्जी ने जवाब दिया कि उनकी बातें मत सुनिए, आपको खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए। आपकी आस्था है आप मंदिर जाइए, गुरुद्वारे जाइए या कहीं भी जाइए। अगर वह ट्रॉफी लेकर कहीं गए भी हैं, तो यह उनकी इच्छा थी। यह सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की इच्छा है कि वह कहीं भी जाएं और इस पर कोई अलग से बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए। गर उन्होंने मन्नत मांगी है, तो वह कहीं भी जा सकते हैं। इस पर सवाल खड़े नहीं करने चाहिए यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

कीर्ति आजाद ने दिया था ये बयान

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद जो साल 1983 में जब भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था उस स्क्वाड का हिस्सा थे उन्होंने सूर्या के ट्रॉफी मंदिर लेकर जाने पर जो बयान दिया था, उसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम में कई धर्मों के लोग होते हैं और सभी मिलकर उस टीम को जिताते हैं। खिलाड़ी और खेल का कोई धर्म नहीं होता, वह सिर्फ अपनी टीम के लिए खेलते हैं। अगर ऐसा होगा तो भारत और पाकिस्तान में क्या फर्क रह जाएगा। मैंने खेलते समय कभी भी उसे अपने धर्म नहीं जोड़ा। इसलिए इस तरह की चीजें सही नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने उठाए थे सवाल, जब ईशान किशन से पूछा गया सवाल तो यूं दिया जवाब

एक ही सीरीज में दो प्लेयर्स करेंगे कप्तानी, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल