1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने मैदान पर वापसी करते ही बल्ले से मचाया गदर, गेंदबाजी में जमकर पिटाई

हार्दिक पांड्या ने मैदान पर वापसी करते ही बल्ले से मचाया गदर, गेंदबाजी में जमकर पिटाई

 Published : Dec 02, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 02:52 pm IST

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम बड़ौदा के लिए पंजाब के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की।

hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

Hardik Pandya Comeback: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने आखिरकार मैदान पर वापसी कर ली है। उन्होंने वापसी करते ही डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बल्ले से गदर मचाया, हालांकि इससे पहले जब वे गेंदबाजी कर रहे थे, तब उनकी जमकर पिटाई भी हुई। एशिया कप 2025 के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर आए हैं। पूरी संभावना है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। 

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलने उतरे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे। यही कारण रहा कि वे पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया एशिया कप फाइनल भी नहीं खेल पाए थे। इसके बाद अब वे वापसी कर गए हैं। एक दिन पहले ही तय हो गया था कि हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले ही बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की परमीशन दे दी थी। 

गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने चार ओवर में खर्च किए 52 रन

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में जब बड़ौदा और पंजाब की टीमें आमने सामने आई तो हार्दिक पांड्या ने ही गेंदबाजी कमान संभाली। हार्दिक पांड्या ने एक विकेट जरूर लिया, लेकिन दौरान उनकी गेंदों पर खूब रन बने। उन्होंने चार ओवर में 52 रन खर्च कर दिए। इसके बाद इंतजार इसी बात का किया जा रहा था कि जब हार्दिक बल्लेबाजी के लिए आएंगे तो कैसा प्रदर्शन दिखाते हैं। हार्दिक ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। 

पांड्या ने खेली 77 रनों की नाबाद पारी 

पांड्या बड़ौदा के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। बड़ौदा के सामने पंजाब की टीम ने एक बड़ा लक्ष्य रखा था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बना दिए थे। जब पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम मुश्किल में थी, लेकिन पांड्या ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और 223 रनों के लक्ष्य को भी छोटा कर दिया। पांड्या ने केवल 42 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली और आखिर तक आउट नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और चार चौके लगाए। बड़ौदा ने 19.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीत लिया। अब जब भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा, तब हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की घोषणा की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा दूसरा मुकाबला, टाइम कर लीजिए नोट, नहीं तो छूट जाएगा मैच

फिर आया अभिषेक शर्मा का तूफान, चौके और छक्कों की लगा दी झड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल