1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिर आया अभिषेक शर्मा का तूफान, चौके और छक्कों की लगा दी झड़ी

फिर आया अभिषेक शर्मा का तूफान, चौके और छक्कों की लगा दी झड़ी

 Published : Dec 02, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 12:16 pm IST

अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने ये काम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ये काम किया। अभिषेक इस टूर्नामेंट में पंजाब के लिए खेल रहे हैं।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

Abhishek Sharma: भारतीय टीम जहां एक ओर इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है, वहीं जो खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, वो सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस बीच टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से तूफानी बल्लेबाजी कर दिखाई है। उन्होंने आक्रामक अंदाज में अर्धशतक जड़ा, इसमें चौके और छक्कों की बौछार सी कर दी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनमोलप्रीत सिंह ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत​ स्थिति में पहुंचा दिया। 

धमाकेदार अंदाज में की अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब ​के लिए खेल रहे हैं। मंगलवार को जब इस टूर्नामेंट में पंजाब और बड़ौदा के बीच मैच खेला गया तो प्रभसिमरन सिंह के साथ अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरे। प्रभसिमरन तो 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा एक छोर से आक्रमक बल्लेबाजी करते रहे। अभिषेक शर्मा ने 18 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद वे अपनी पारी को और आगे नहीं बढ़ा सके और 19वीं बॉल पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

चौके और छक्के लगाने में कामयाब रहे अभिषेक 

इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 4 आसमानी छक्के लगाए। उन्होंने 262.16 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया। जब तक अभिषेक शर्मा आउट हुए टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। उधर नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए अनमोलप्रीत सिंह ने भी तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। 

इससे पहले खेली थी एक और धमाकेदार पारी 

इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 148 रनों की दमदार पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी। इससे भी पहले हरियाणा और ​हिमाचल के खिलाफ वे सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो लय पकड़ी है, वो अभी भी जारी है। जल्द ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है, उसमें भी अभिषेक खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज होगी तो उसमें भी उनका यही फार्म जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल में नहीं खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, अब तक इस टूर्नामेंट से कमा चुका है करोड़ों रुपये

रोहित शर्मा फिर रचेंगे इतिहास? सिर्फ 41 रन जड़ते ही सचिन-विराट के स्पेशल क्लब में हो जाएगी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल