1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को छोड़ दिया पीछे

हरमनप्रीत कौर ने ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को छोड़ दिया पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 02, 2025 08:20 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 08:20 pm IST

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में बल्ले से 20 रनों की पारी देखने को मिली, लेकिन वह एक ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड जरूर तोड़ने में कामयाब रही।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY

भारतीय महिला क्रिकेट की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ के आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में भले ही खामोश रहा, लेकिन इसके बावजूद वह एक बड़ा कारनामा करने में जरूर कामयाब रही, जिसमें उन्होंने ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है।

हरमनप्रीत कौर ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम

साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में जब भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने उतरी तो उस समय तक टीम इंडिया ने 166 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हरमनप्रीत कौर से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 29 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गई। हरमनप्रीत कौर ने अपनी इस छोटी पारी के दम पर एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया जिसमें वह अब आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूर्व खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क के नाम पर था जिन्होंने 6 पारियों में 330 रन बनाए थे, वहीं हरमनप्रीत कौर के नाम पर चार पारियों में 331 रन हैं।

महिला वनडे वर्ल्ड कप में नॉक-आउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर - 331 रन (चार पारियां)

बेलिंडा क्लार्क - 330 रन (6 पारियां)

एलिसा हीली - 309 रन (चार पारियां)

नैट-स्काइवर ब्रंट - 281 रन (पांच पारियां)

डेबी हॉक्ली - 240 रन (पांच पारियां)

इस वर्ल्ड कप में बल्ले से नहीं दिखा कमाल

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से सभी को बल्ले से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह इस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने में कामयाब नहीं हो सकी, जिसमें हरमनप्रीत ने 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए लगभग 33 के औसत से कुल 260 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर के बल्ले से इस दौरान 2 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, मिताली राज को पीछे छोड़ पहुंची पहले नंबर पर

शैफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल