1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंग्रेज बल्लेबाज ने लगातार दूसरे सीजन IPL से खींचे अपने हाथ, लग सकता है 2 साल का बैन

अंग्रेज बल्लेबाज ने लगातार दूसरे सीजन IPL से खींचे अपने हाथ, लग सकता है 2 साल का बैन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 10, 2025 07:56 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 07:56 am IST

IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होगा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए बुरी खबर आई है। धाकड़ बल्लेबाज ने IPL के 18वें सीजन से खुद को अलग कर लिया है।

IPL- India TV Hindi
हैरी ब्रूक और एडन मारक्रम Image Source : PTI

IPL 2025 का आगाज होने में 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज ने IPL के 18वें सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक हैं, जो लगातार दूसरा सीजन IPL मिस करेंगे। हैरी ब्रूक ने लगातार दूसरे सीजन दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने IPL कॉन्ट्रैक्ट से हाथ खींच लिए हैं। इसके परिणामस्वरूप उन पर 2 साल का बैन लग सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल नवंबर में हुए IPL मेगा ऑक्शन में ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी ब्रूक के IPL 2025 से पीछे हटने के फैसले के बारे में ECB अधिकारियों ने पिछले सप्ताह BCCI को बताया था। अब हैरी ब्रूक ने सोशल मीडिया पर अगामी सीजन से हटने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से मांगी माफी

ब्रूक ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने आगामी IPL से नाम वापस लेने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से बिना शर्त माफी मांगते हैं। उन्होंने क्रिकेट बहुत पसंद है। जब वह छोटे थे, तो अपने देश के लिए खेलने का सपना देखा करते थे है और अब इस लेवल पर अपने पसंदीदा गेम को खेलने का मौका पाकर बेहद आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर वह भरोसा करते हैं, उनके मार्गदर्शन में इस निर्णय पर गंभीरता से विचार किया। यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और वह आगामी सीरीज की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए, उन्हें अपने करियर के अब तक के सबसे व्यस्त दौर के बाद खुद को रिचार्ज करने के लिए समय चाहिए। उन्हें पता है कि हर कोई इसे नहीं समझेगा, और वह उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करते, लेकिन वह वही करते हैं, जो सही लगता है और अपने देश के लिए खेलना उनकी प्राथमिकता है। उन्हें जो अवसर और सपोर्ट मिला है, उसके लिए वह बहुत आभारी हैं।

लग सकता है 2 साल का बैन 

IPL 2025 से पीछे हटने के बाद अब हैरी ब्रूक पर बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है। IPL ने पिछले साल जानकारी दी थी कि कोई भी कोई भी विदेशी खिलाड़ी जो ऑक्शन के लिए रजिस्टर करता है और ऑक्शन में चुने जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध बताता है, तो उसे दो सीजन के लिए IPL/IPL ऑक्शन में भाग लेने से बैन कर दिया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल