भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने 84 रनों पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों प्लेयर्स ने शतक लगाए। इन प्लेयर्स ने इंग्लैंड को संकट से उबारकर वापस मैच में लौटाया।
हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया 9वां शतक
हैरी ब्रूक ने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने उन्होंने रन बनाने के लिए कोई भी जल्दबाजी नहीं दिखाई, जब भी उन्हें खराब गेंद मिली। उन्होंने उस पर प्रहार किया और अच्छी गेंदों का सम्मान किया। उन्होंने बेहतरीन अंदाज में शतक जड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट का 9वां शतक लगाया है।
वैली हैमंड हो गए पीछे
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में 9 शतक लगाने के मामले में वैली हैमंड को पीछे कर दिया है। ब्रूक ने टेस्ट में अपने 9 शतक 44 पारियों में ही पूरे कर लिए हैं। जबकि हैमंड ने टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक 50 पारियों में लगाए थे। इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में 9 शतक लगाने के मामले में ब्रूक तीसरे नंबर पर हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में 9 टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज:
- डेनिस कॉम्पटन- 37 पारियां
- हर्बर्ट सटक्लिफ- 43 पारियां
- हैरी ब्रूक- 44 पारियां
- वैली हैमंड- 50 पारियां
भारत से 300 रन पीछे है इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ के बीच अभी तक 193 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ ने अपनी पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की और उन्होंने 80 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। इंग्लैंड की टीम ने अभी तक 5 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 300 रन पीछे है। स्मिथ 130 रन और ब्रूक 109 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:
जेमी स्मिथ ने तो बखिया ही उधेड़कर रख दी, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले महज चौथे बल्लेबाज
शुभमन गिल के सिर पर लगी गेंद, हैरी ब्रूक ने मारा करारा स्ट्रोक; सभी रह गए हैरान