1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब साउथ अफ्रीकी टीम के सामने भी टेंशन, आईपीएल में 23 करोड़ का खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर

अब साउथ अफ्रीकी टीम के सामने भी टेंशन, आईपीएल में 23 करोड़ का खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर

 Published : Feb 21, 2025 02:43 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 02:43 pm IST

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में हे​नरिक क्लासेन नहीं खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी बाईं कोहनी में दर्द है, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है।

heinrich klaasen- India TV Hindi
हेनरिक क्लसेन Image Source : GETTY

Afghanistan vs South Africa: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस वक्त रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। पहले दो मैच के बाद अब तीसरे मैच की बारी है। पहले दो दिन ए ग्रुप के मैच हुए थे, लेकिन अब ग्रुप बी की बारी है। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। अफगानिस्तान के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि उसे पहली बार इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है। इस बीच साउथ अफ्रीकी टीम के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिस खिलाड़ी को आईपीएल के अगले सीजन के लिए 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, वो आज अपनी टीम के लिए मैच नहीं खेल पा रहा है। 

हेनरिक क्लसेन नहीं खेल रहे हैं आज का मुकाबला

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच जारी मुकाबले के लिए जब कप्तान टॉस के लिए आए तो साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान ने जब अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो सब लोग चौंक गए। दरअसल प्लेइंग इलेवन में साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन का नाम ही गायब था। हेनरिक क्लासेन टीम में हों और उन्हें मौका ना दिया जाए, ये समझ से परे था। लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि उनकी बाईं कोहनी में कुछ दिक्कत है, इसलिए वे आज का मैच मिस कर रहे हैं। वैसे टेंशन की बात ज्यादा नहीं है। अभी टीम को अपने कुछ और अहम मुकाबले खेलने हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है। 

एसआरएच ने 23 करोड़ में किया है क्लासेन का रिटेन

हेनरिक क्लासेन की गिनती दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में किया जाता है। वे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। पिछले साल के आईपीएल में उनका जलवा देखने के लिए मिला था। यही कारण है कि एसआरएच की टीम ने उन्हें इस बार 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। अभी करीब एक महीने बाद ही हे​नरिक क्लासेन भारत आएंगे और अपनी टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करेंगे। बस उम्मीद यही की जानी चाहिए कि हेनरिक क्लसेन को ज्यादा दिक्कत ना हो। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान का पीछा नहीं छोड़ेगी ये पनौती, सपना बनकर रह जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी!

IND vs PAK मुकाबले में विराट कोहली बनेंगे नंबर वन! टूट जाएगा मोहम्मद अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल