1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: कैच है या छक्का? हेनरिक क्लासेन के कैच पर मचा बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने अंपायर पर उठाए सवाल

VIDEO: कैच है या छक्का? हेनरिक क्लासेन के कैच पर मचा बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने अंपायर पर उठाए सवाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 29, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 01:30 pm IST

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में ही एक बड़ा विवाद देखने को मिला जब हेनरिक क्लासेन को बाउंड्री पर कैच आउट दिया गया। फिल सॉल्ट के इस कैच को लेकर थर्ड अंपायर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Heinrich Klaasen- India TV Hindi
हेनरिक क्लासेन Image Source : AP

Heinrich Klaasen- Phil Salt Catch Video: 28 मार्च को शानदार अंदाज में IPL 2026 का आगाज हुआ। इस मुकाबले में विराट कोहली की 69 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि इस मैच में के दौरान हेनरिक क्लासेन के एक कैच को लेकर विवाद हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटौरी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंपायर के फैसले पर भी सवाल उठाए। कुछ फैंस का मानना है कि क्लासेन आउट थे, वहीं कुछ का मानना है कि वो नॉटआउट थे।

फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा था क्लासेन का कैच

यह पूरा मामला SRH की पारी के 14वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर में फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन पर हेनरिक क्लासेन का कैच पकड़ा। दरअसल ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, मगर वह गेंद को बाउंड्री के पार नहीं पहुंचा पाए। बाउंड्री लाइन पर मौजूद फिल सॉल्ट ने शानदार कैच पकड़ा, लेकिन कैच पकड़ने के दौरान वह बाउंड्री रोप के काफी नजदीक थे। ऑन फिल्ड अंपायर इस कैच को जज नहीं कर पाए उन्होंने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने देखा कि सॉल्ट मिड विकेट पर बाउंड्री लाइन के काफी नजदीक थे। यह कहना मुश्किल था कि उन्होंने बाउंड्री रोप को छुआ है या नहीं। मगर थर्ड अंपायर ने कहा उन्हें बाउंड्री रोप में कोई हलचल नहीं दिख रही है। जिस वजह से उन्होंने क्लासेन को आउट दिया।

माइकल वॉन ने इस कैच को लेकर किया ट्वीट

अब इस मामले पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने अपनी राय रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा कि मुझे ऐसा लगा जैसे पैर ने बाउंड्री स्पंज को छुआ हो। यह RCB के लिए एक बड़ा फैसला है। समझ नहीं आता कि आप यह कैसे बता सकते हैं और पूरी तरह से पक्का कर सकते हैं कि पैर का कोई हिस्सा स्पंज को नहीं छुआ है या स्पंज हिल गया है।

RCB ने SRH को हराया

इस मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 201 रन लगाए थे। SRH के कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस स्कोर का पीछा आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में कर लिया। विराट कोहली 69 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। डफी ने गेंदबाजी में कुल 3 विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल