Noor Ahmed & MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम को शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम लगातार दो मैच जीतकर विनिंग ट्रैक पर लौट आई है। चेन्नई ने अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेला था, इस मैच में CSK को 32 रनों से जीत मिली थी। CSK की इस जीत में स्पिनर नूर अहमद की भूमिका काफी अहम रही थी। उन्होंने केकेआर के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपनी फॉर्म दिखाई और चेन्नई को आसानी से मैच जिता दिया।
KKR के खिलाफ मैच से पहले नूर अहमद ने की थी धोनी से बात
नूर के प्रदर्शन पर चेन्नई के अस्सिस्टेंट बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने बताया कि कैसे धोनी की सलाह से सब कुछ बदल गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से श्रीराम ने कहा कि मेरे हिसाब से यह विकेट सही था, जबकि बाकी विकेट काफी फ्लैट थे। नूर की गेंद हवा में काफी स्लो थी। उनकी गेंद ज्यादा स्पिन कर रही थी और धोनी ने भी नेट्स में उनसे गेंद को हवा में थोड़ा धीमा डालने और उसे समय देने के लिए कहा था। उनकी और धोनी की काफी बातचीत हुई थी। इससे नूर की लेग ब्रेक वापस आई और मेरे ख्याल से इस वजह से नूर को काफी मदद मिली।
अकील हुसैन और नूर अहमद की कॉम्बिनेशन पर क्या बोले बॉलिंग कोच?
CSK के अस्सिस्टेंट बॉलिंग कोच ने इस दौरान अकील हसीन और नूर अहमद के कॉम्बिनेशन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे का साथ अच्छे से दे रहे हैं। वे दोनों आपस में बहुत अच्छे से कम्यूनिकेट करते हैं। उनके बीच आपस में अच्छी समझ है। आज तो अकील ने ही नूर को सही लेंथ बताई। अकील ने बताया कि इस पिच पर किस लेंथ से गेंदबाजी करना सही होगा। एक बार नूर को जब सही लेंथ मिल गई, तो उन्हें खेलना लगभग सभी के लिए असंभव हो गया।
पहले चार मैच में सिर्फ एक विकेट ले पाए थे नूर
अफगानिस्तान के नूर अहमद की बात करें तो चेन्नई के लिए पिछले चार मैचों में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। लेकिन चेपॉक स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके चलते 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी और उसे 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ चेन्नई ने अपने पांचवें मैच में दूसरी जीत दर्ज की और उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में अब दसवें से उठकर आठवें पायदान पर आ गई है। CSK के प्लेयर्स अब आने वाले मैचों में भी इसी फॉर्म को जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें: