1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल आया सामने, इस देश से होगा टीम इंडिया का मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल आया सामने, इस देश से होगा टीम इंडिया का मुकाबला

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 17, 2024 07:18 am IST,  Updated : May 17, 2024 07:32 am IST

T20 World Cup 2024 के लिए टीम आईसीसी ने वार्मअप मैचों के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। जहां टीम इंडिया को एक मैच खेलना है। भारतीय टीम का यब मैच 1 जून को खेला जाएगा।

Virat Kohli T20 World Cup 2024- India TV Hindi
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल जून के महीने में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड ऐलान कर दिया गया है। इस साल वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। इसके लिए आईसीसी ने वार्मअप मैचों के फिक्स्चर की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच 27 मई से 1 जून अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप से पहले कुल 16 वार्मअप मैच खेले जाएंगे। इन मैचों की मेजबानी टेक्सास में ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, क्वींस पार्क ओवल और त्रिनिदाद और टोबैगो में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में किए जाएंगे।

इस देश से होगा टीम इंडिया का मैच

आपको बता दें कि 26 मई को आईपीएल का फाइनल खेला जाना है। जिसके कारण वर्ल्ड कप में भाग ले रही 20 टीमों से सिर्फ 17 टीमें वार्मअप मैच खेल रही हैं। इन मैचों में इंटरनेशनल टी20 मैचों का दर्जा नहीं मिलेगा, इस मैच में टीम अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकते हैं। हालांकि बल्लेबाजी के समय सिर्फ 10 ही विकेट मिलेंगे। प्रैक्टिस मैचों के टिकट 16 मई से Tickets.t20worldcup.com या नेशनल क्रिकेट सेंटर और क्वींस पार्क ओवल स्थित बॉक्स ऑफिस पर खरीदे जा सकते हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया इस दौरान सिर्फ एक वार्मअप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। ऐसे में आइए वार्मअप मैचों के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालें।

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 वार्मअप मैचों के फिक्स्चर

  • सोमवार 27 मई

कनाडा बनाम नेपाल, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास

ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
नामीबिया बनाम युगांडा, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो

  • मंगलवार 28 मई

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ्लोरिडा
बांग्लादेश बनाम यूएसए, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

  • बुधवार 29 मई

दक्षिण अफ्रीका इंट्रा-स्क्वाड, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ्लोरिडा
अफगानिस्तान बनाम ओमान, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

  • गुरुवार 30 मई

नेपाल बनाम यूएसए, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास 
स्कॉटलैंड बनाम युगांडा, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
नीदरलैंड बनाम कनाडा, ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास
नामीबिया बनाम पापुआ न्यू गिनी, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
वेस्ट इंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

  • शुक्रवार 31 मई

आयरलैंड बनाम श्रीलंका, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, ब्रोवार्ड काउंटी, फ्लोरिडा
स्कॉटलैंड बनाम अफगानिस्तान, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो

  • शनिवार 1 जून

बांग्लादेश बनाम भारत, वेन्यू अभी तय नहीं है

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें

RCB का केवल जीत से नहीं चलेगा काम, CSK के खिलाफ मैच में करना होगा ये करिश्मा

केएल राहुल को मिला LSG टीम के सहायक कोच का साथ, कहा - इस सीजन उन्होंने किया बल्ले से बेहतर प्रदर्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल