1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB का केवल जीत से नहीं चलेगा काम, CSK के खिलाफ मैच में करना होगा ये करिश्मा

RCB का केवल जीत से नहीं चलेगा काम, CSK के खिलाफ मैच में करना होगा ये करिश्मा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 16, 2024 11:04 pm IST,  Updated : May 16, 2024 11:04 pm IST

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के 17वें सीजन का खेला जाने वाला 68वां लीग मुकाबला एक नॉकआउट मैच की तरह है जिसमें आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ना सिर्फ जीत हासिल करनी होगी बल्कि कुछ समीकरण को भी ध्यान में रखना होगा।

Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में 66 लीग मैचों के बाद प्लेऑफ के लिए 3 टीमें अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम शामिल है, वहीं चौथी टीम का फैसला इस सीजन के खेले जानें वाले 68वें लीग मुकाबले में होगा जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच एक तरह से नॉकआउट मुकाबले के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें सीएसके जहां जीत हासिल करने के साथ अपनी जगह प्लेऑफ में बना लेगी तो वहीं आरसीबी को नेट रनरेट में सुधार के साथ इस मैच को अपने नाम करने की कोशिश करनी होगी।

पहले बल्लेबाजी करने पर 18 रनों से जीतना होगा मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल के 17वें सीजन की प्वाइंट्स टेबल में अभी छठे स्थान पर है जिसमें उन्हें 6 मैचों में जीत हासिल हुई तो वहीं 7 में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी का अभी नेट रनरेट 0.387 का है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स जो पहले 14 अंक हासिल कर चुकी है उसका नेट रनरेट 0.528 का है। ऐसे में यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सीएसके के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 18 रनों के अंतर से इस मुकाबले को जीतना होगा वहीं टारगेट का पीछा करते हुए उसे इस मैच को 18.1 ओवर्स में खत्म करना होगा जिसके बाद ही आरसीबी अपना नेट रनरेट सीएसके से बेहतर कर पाएगी और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब होगी। आरसीबी यदि ऐसा करने में कामयाब होती है तो यह आईपीएल इतिहास में किसी बड़े करिश्मे से कम नहीं होगा क्योंकि एक समय टीम प्वाइंट्स टेबल में लगातार मैच गंवाने की वजह से 10वें स्थान पर थी।

बारिश से रद्द होने पर सीएसके कर जाएगा क्वालीफाई

आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले मैच में बारिश होने की भी आंशका जताई जा रही है, ऐसे में यदि ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो उस स्थिति में इसका लाभ चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगा और वह प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लेगी। चेन्नई की टीम के अभी 13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup: टीम इंडिया का केवल एक ही खिलाड़ी कर सका है ये कारनामा, रोहित और कोहली भी नहीं

T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें Live

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल