Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN मैच के बाद बदली ग्रुप-A की Points Table, पाकिस्तान सबसे नीचे खिसका, इस नंबर पर पहुंचा भारत

IND vs BAN मैच के बाद बदली ग्रुप-A की Points Table, पाकिस्तान सबसे नीचे खिसका, इस नंबर पर पहुंचा भारत

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Feb 21, 2025 06:00 am IST, Updated : Feb 21, 2025 06:00 am IST

IND vs BAN: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से शानदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम- India TV Hindi
Image Source : ICC TWITTER/AP भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम

ICC Champions Trophy Points Table Group-A: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में भारत के लिए शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। वहीं गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हासिल किए। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से टीम इंडिया को दो अंकों के फायदा हुआ। 

दूसरे नंबर पर पहुंची भारतीय टीम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें भी हैं। अब बांग्लादेश के ऊपर जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया को दो अंक मिले हैं और वह इसी के साथ ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसका नेट रन रेट प्लस 0.408 है। भारत से हार के बाद भी बांग्लादेश की टीम तीसरे नंबर पर है। 

प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर खिसकी पाकिस्तानी टीम

दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब वह ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का नेट रन रेट बहुत ही खराब है। उसका नेट रन रेट माइनस 1.200 है। न्यूजीलैंड की टीम पहले पायदान पर काबिज है। उसने अभी तक एक मैच खेला और उसमें जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट प्लस 1.200 है। 

गिल के शतक से जीती टीम इंडिया

बांग्लादेश की टीम ने भारत को जीतने के लिए 229 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और उन्होंने दमदार शतक लगाया। वह 101 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 41-41 रनों की पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही। गेंदबाजी में कमाल करते हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए। 

यह भी पढ़ें: 

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के लिए आई बुरी खबर, ICC ने अचानक लिया बड़ा एक्शन

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान से अचानक दुबई पहुंची टीम, भारत से इस दिन होगी भिड़ंत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement