1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने श्रीलंका को दिया एक और झटका, अब इस देश में होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन

ICC ने श्रीलंका को दिया एक और झटका, अब इस देश में होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन

 Published : Nov 21, 2023 03:07 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 03:20 pm IST

आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। अब इसके बाद आईसीसी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

Yash Dhull- India TV Hindi
Yash Dhull Image Source : TWITTER

वर्ल्ड कप 2023 का रण समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आईसीसी ने पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। अब आईसीसी ने एक बड़ा फैसला कर लिया है। श्रीलंका से अंडर-19 वर्ल्ड कप का होस्टिंग राइट छीन लिया गया है। पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप इस देश में होना था। अब अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन दूसरे देश में होगा। आईसीसी ने खास वजह से ये बड़ा फैसला लिया है। 

श्रीलंका से छिना अंडर-19 वर्ल्ड कप 

आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप को श्रीलंका से साउथ अफ्रीका स्थानांतरित कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासनिक अनिश्चितता को देखते हुए आईसीसी बोर्ड ने यह फैसला लिया है। आईसीसी की इस समय अहमदाबाद में बैठक चल रही है। लंबे विचार विर्मश के बाद आईसीसी ने श्रीलंका बोर्ड को को निलंबित करने के 10 नवंबर के फैसले को बरकरार रखने का फैसला किया है। देश में क्रिकेट सामान्य रूप से जारी रहेगा। वहीं निलंबन को रद्द नहीं किया जाएगा। इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका लगा है। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी इतनी टीमें

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें 4-4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियन भारत के साथ ही 2020 की चैंपियन बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की टीम है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 18 जनवरी को टीम की टक्कर अमेरिका और फिर 20 को आयरलैंड से होगी।

चार ग्रुप में बांटी गईं टीमें:

ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका

ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल

यह भी पढ़ें: 

IND vs AUS T20I : पहले मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

मध्य प्रदेश का ये गांव है मिनी ब्राजील, PM नरेंद्र मोदी ने भी किया जिक्र; जानिए पूरी कहानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल