1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बीच में BCCI ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई में नहीं होगा ये काम

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बीच में BCCI ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई में नहीं होगा ये काम

 Published : Nov 01, 2023 11:19 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 11:23 am IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच में BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई के मैदान पर अब मैच के बाद आतिशबाजी नहीं होगी। प्रदूषण न हो इसी वजह से ये फैसला लिया है।

ODI World Cup Trophy And Indian Cricket Team- India TV Hindi
ODI World Cup Trophy And Indian Cricket Team Image Source : GETTY

ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। 2 नवंबर को भारतीय टीम का सामना मुंबई के मैदान पर श्रीलंका से होगा। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर ही दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब वनडे वर्ल्ड कप के बीच में BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

BCCI ने लिया ये फैसला 

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि मैच खत्म होने के बाद मुंबई के मैदान पर जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी नहीं होगी। BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। मैंने इस मामले को आईसीसी के सामने उठाया और मुंबई में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा। आतिशीबाजी से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने फैंस और स्टेकहोल्डर्स के हितों को हमेशा सबसे आगे रखेगा।

रोहित शर्मा ने शेयर की थी ये तस्वीर

मुंबई शहर में वायु की गुणवत्ता गिर गई है। इसी वजह से शहर की हवा को बेहतर करने के लिए  BCCI ने मैच के बाद होने वाली आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया। मुंबई शहर में भारी धुंध से चिंतित होकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जो उन्होंने फ्लाइट से ली थी। इस फोटो में कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इसके कैप्शन में होने लिखा था कि मुंबई शहर को ये क्या हो गया है? 

Rohit Sharma
Image Source : INSTAGRAMRohit Sharma

मुंबई में अभी बाकी हैं इतने मैच 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुंबई के मैदान पर 5 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें से दो मैच हो चुके हैं और तीन मैच अभी खेले जाने बाकी हैं। मुंबई के मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 7 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला अफगानिस्तान से है और 15 नवंबर को पहले सेमीफाइनल की मेजबानी इसी मैदान को करनी है।

यह भी पढ़ें: 

'हम देखेंगे कि...', जीत दर्ज करते ही बाबर आजम ने आने वाले मैचों के लिए भरी हुंकार

लगातार 4 हार के बाद PAK को कैसे मिली जीत? इस खिलाड़ी ने Playing 11 में आकर पैदा किया बड़ा अंतर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल