1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Babar Azam: 'हम देखेंगे कि...', जीत दर्ज करते ही बाबर आजम ने आने वाले मैचों के लिए भरी हुंकार

Babar Azam: 'हम देखेंगे कि...', जीत दर्ज करते ही बाबर आजम ने आने वाले मैचों के लिए भरी हुंकार

 Published : Nov 01, 2023 08:34 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 08:38 am IST

पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और फखर जमां ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है।

Babar Azam- India TV Hindi
Babar Azam Image Source : GETTY

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान ने शानदार अंदाज में बांग्लादेश को 7 विकेट से पटखनी दी। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 205 रनों का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत से पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए हैं। मैच के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है। 

इन खिलाड़ियों की तारीफ की

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने अपनी टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की तारीफ की और उम्मीद जतायी कि इस जीत से अंतिम दो मैचों से पहले उनका मनोबल बढ़ेगा। आजम ने कहा कि खिलाड़ियों को क्रेडिड जाता है, जिस तरह से उन्होंने तीनों विभागों में प्रदर्शन किया। यह शानदार रहा। हम जानते हैं कि फखर जब क्रीज पर जम जाता है तो वह कैसा खेलता है। उसे फिर से ऐसा करते हुए देखना शानदार रहा। हम अपने बचे हुए मैच जीतने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि हम कहां पहुंचते हैं। इस जीत से आने वाले मैचों से पहले मनोबल बढ़ेगा। हमने अच्छी शुरुआत की, जिस तरह शाहीन ने शुरुआत की। 15-20 ओवर के बाद हमने साझेदारी बनाई। हमारे मुख्य गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। हमने बीच के ओवरों में विकेट लिए। सपोर्ट के लिए फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब उल हसन ने स्वीकार किया कि उन्होंने अच्छा स्कोर नहीं बनाया था। रन काफी नहीं थे। विकेट अच्छा था। हमने शुरू में विकेट गंवा दिए। हमने साझेदारी की लेकिन ये बड़ी नहीं रहीं जिससे हम अंतिम 10 ओवर में अच्छा स्कोर नहीं बना सके। हमें बेहतर गेंदबाजी भी करनी चाहिए थी। पाकिस्तान ने पहले 10 ओवर में अच्छी बल्लेबाजी की, उन्हें भी श्रेय जाता है।

पाकिस्तान ने जीता मैच 

पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही नहीं साबित हुआ। बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। लिटन दास ने 46 रन और शाकिब अल हसन ने 43 रनों का योगदान दिया। लेकिन बाकी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम 204 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए अब्दुला शफीक ने 68 और फखर जमां ने 81 रन बनाए। इन प्लेयर्स के दम पर ही पाकिस्तानी टीम मैच जीतने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें: 

लगातार 4 हार के बाद PAK को कैसे मिली जीत? इस खिलाड़ी ने Playing 11 में आकर पैदा किया बड़ा अंतर

पुणे में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें पिच से लेकर मौसम की पूरी रिपोर्ट

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल