1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: इस खिलाड़ी ने मारी 64 स्थानों की बहुत लंबी छलांग, आईसीसी रैंकिंग के टॉप 10 में भी बदलाव

ICC Rankings: इस खिलाड़ी ने मारी 64 स्थानों की बहुत लंबी छलांग, आईसीसी रैंकिंग के टॉप 10 में भी बदलाव

 Published : Apr 01, 2026 02:26 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 02:26 pm IST

आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस बार भी बदलाव नजर आ रहे हैं। ​अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बने हुए हैं। कॉनर एस्टरहुइजन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, इसका फायदा उन्हें मिला है।

connor esterhuizen- India TV Hindi
कॉनर एस्टरहुइजन Image Source : AFP

आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग फिर से जारी कर दी गई है। इस सप्ताह वैसे तो बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी टी20 की नई रैंकिंग में टॉप 10 में बदलाव नजर आ रहे हैं। हालां​कि भारत के ​अभिषेक शर्मा का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा ​बरकरार है। इस बीच साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन ने लंबी छलांग लगाते हुए सीधे 39वें नंबर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। 

अभिषेक शर्मा टी20 के नंबर एक बल्लेबाज, ईशान किशन दे रहे हैं चुनौती

टी20 इंटरनेशलन मैच इस वक्त कम हो रहे हैं। हाल ही में टी20 विश्व कप हुआ था, इसके बाद अब टीमें ये फॉर्मेट कम खेल रही हैं। इसके बाद भी जो मैच हो रहे हैं, उससे आईसीसी की टी20 रैंकिंग में कुछ बदलाव जरूर नजर आते हैं। बात अगर टॉप 5 की करें तो भारत के अभिषेक शर्मा पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। उनकी रेटिंग 875 की है। हालांकि उन्हें अब भारत के ही ईशान किशन चुनौती दे रहे हैं। उनकी रेटिंग 871 की है। हालांकि टीम इंडिया अभी कोई टी20 सीरीज नहीं खेल रही है, इसलिए इसमें बदलाव नहीं होगा। 

जॉस बटलर को हल्का सा फायदा, टिम सिफर्ट गए नीचे

आगे की नजर डालें तो टॉप 10 में केवल एक ही बदलाव है। इंग्लैंड के जॉस बटलर एक स्थान के उछाल के साथ अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट एक स्थान नीचे आए हैं, वे अब नौवें नंबर पर चले गए हैं। दरअसल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जो सीरीज हुई थी, उसमें टिम ​सिफर्ट नहीं खेल रहे थे, इसलिए उनकी रेटिंग कम हो गई है। यानी जॉस बटलर को बिना खेल ही थोड़ा सा फायदा मिल गया है। 

कॉनर एस्टरहुइजन को जबरदस्त फायदा मिला

अब बात कॉनर एस्टरहुइजन की, जिन्होंने एक साथ 64 स्थानों की छलांग मारी है। साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। सीरीज के पहले मैच में तो वे 15 ही रन बना सके। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 57 रनों की पारी आई। तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने 75 रन बना दिए थे। इसका फायदा उन्हें मिला है। सीरीज से पहले वे टॉप 100 से भी बाहर थे, लेकिन अचानक टॉप 40 में पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया की एक और सीरीज का ऐलान, BCCI ने बताई तीन मैचों की तारीख और वेन्यू

ODI क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार चेज हुए इतने रन, इस खिलाड़ी ने खेली नाबाद 179 रनों की पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल